कसूम्बी में गायों को दवायुक्त लड्डू खिलाकर और रसायन छिड़काव करके बचाया जा रहा है गौवंश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। लंपी बीमारी के बचाव के लिये ग्राम कसुम्बी में गोसेवा टीम द्वारा लगातार 9वें दिन गोवंशों को बचाने का कार्यक्रम जारी रहा। इस टीम द्वारा गोवंश को बचाने के लिये बनाये गए लड्डू खिला कर व छिड़काव व टीकाकरण का कार्य किया गया। आनन्द बागड़ा ने बताया कि इन प्रयासों के कारण गोवंशों में काफी सुधार भी पाया गया है। इस तरह थोड़ी और महनत करने की जरूरत है। यह वायरल महामारी कमजोर पड़ रही है। अगर सब जगह ऐसे ही मेहनत करेंगे तो ये जल्द ही खत्म हो जाएगी। कसुम्बी में युवा टीम काफी मुस्तैदी से काम कर रही है, जिससे आवारा गौवंशों की मृत्यु दर भी शून्य के बराबर है और जल्द ही इस महामारी से निजात भी मिल जाएगी। लड्डू खिलने तथा केमिकल छिड़काव के लिये युवा टीम में आंनद बागड़ा, श्रीकांत चोटिया, अनिल पिलानियां, कृष्ण दुशाद, मनोहर स्वामी, दिनेश बिरडा, हरि प्रजापत, राहुल चंदेलिया, चेनाराम मेघवाल, नागर स्वामी, कमल शर्मा, अंकित बागड़ा सहित कई युवा रोज ये कार्य कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now