सांखला का लक्ष्य समाज में व्याप्त समस्त मतभेदों को दूर कर एकता कायम करना रहा- यायावर, सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल सांखला की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सांखला का लक्ष्य समाज में व्याप्त समस्त मतभेदों को दूर कर एकता कायम करना रहा- यायावर,

सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल सांखला की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। सैनिक क्षत्रिय सभा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं जीआरपी के पुलिस इंस्पेक्टर रहे सोहनलाल सांखला की पुण्यतिथि पर यहां न्यू माली बास स्थित उनके सुपुत्र हनुमान सांखला के निवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सैनिक क्षत्रिय सभा द्वारा रखा गया। सैनिक क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष जंवरीमल पंवार की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में समाज के पूर्व प्रशासक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश यायावर ने कहा कि सत्यनिष्ठा पर अडिग और ईमानदार पुलिसकर्मी थे, उनकी सेवाएं हमेशा सराहनीय रही। सेवानिवृति के पश्चात उन्होंने समाज सेवा में अपनी पूरी क्षमता का उपयोग किया। उनका लक्ष्य समाज में व्याप्त समस्त मतभेदों को दूर कर एकता कायम करना रहा। सैनिक क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने काफी उल्लेखनीय कार्य किया तथा समाज को एकसूत्र में पिरोने में महत्ती भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि वे पूरे सैनी समाज के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में जंवरीमल पंवार, जगदीश यायावर, उपाध्यक्ष डालचंद सांखला, मंत्री सुगनचंद सांखला, सुखवीर आर्य, सोहनलाल सांखला, रामोतार टाक, जुगल किशोर टाक, सोनू टाक, श्यामसुंदर पंवार, रवि सांखला, मोनू टाक आदि एवं अन्य में राजकुमार सांखला, हनुमान सांखला, डॉ. गोविन्द लाल सांखला, नवीन सांखला, नवदीप सांखला, पंकज सांखला, नाथी देवी सांखला एवं परिवार की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now