अन्तर्राष्ट्रीय समाजसेवी रवि पटेल को दिया गया ‘जाट गौरव सम्मान’

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अन्तर्राष्ट्रीय समाजसेवी रवि पटेल को दिया गया ‘जाट गौरव सम्मान’

लाडनूं (kalamkala.in)। जाट महासभा राजस्थान की जिला इकाई द्वारा लाडनूं के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय बिजनेसमैन और समाजसेवी रवि पटेल को समाज के लोगों की आर्थिक, सामाजिक मदद करने और डीडवाना जिला के प्रवासी लोगों की लोकल, नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर हर समय सहयोग के लिए अपना कीमती समय देकर उनकी मदद करने पर उनको विशिष्ट व सर्वोच्च ‘जाट गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। यह सम्मान उनके विदेस्थ होने से यहां उनके पिता रामनिवास पटेल एवं दादा को समाज के लोगों ने सम्मानित कर उनको सम्मान पत्र सुपुर्द किया। राजस्थान के प्रवासी जाट समाज अध्यक्ष, समाज सेवी व बिजनेसमैन कमांडो पूसाराम ठोलिया व जाट महासभा राजस्थान के जिला डीडवाना के अध्यक्ष गोपीराम बिजारणियां ने बताया कि रवि पटेल ने कोरोना के समय भी बहुत सहायता की थी और आज भी वो देश व विदेश में अपनी सेवाएं दिन-रात दे रहे हैं। इस समय समाज के अन्य समाजसेवी भी मौजूद रहे, जिसमें समाज सेवी और बिजनेस मैन व नासिक (महाराष्ट्र) समाज अध्यक्ष तिलोक चौधरी, जाट महासभा लाडनूं के अध्यक्ष नाथूराम ठोलिया व समाज सेवी और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान रखने वाले समाजसेवी मेवाराम पूनियां आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now