कसूम्बी अलीपुर की विभिन्न समस्याओं की सूची बना कर अधिकारियों को सौंपी भाजपा अध्यक्ष आनंद बागड़ा ने, ग्राम पंचायत कसूम्बी अलीपुर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कसूम्बी अलीपुर की विभिन्न समस्याओं की सूची बना कर अधिकारियों को सौंपी भाजपा अध्यक्ष आनंद बागड़ा ने,

ग्राम पंचायत कसूम्बी अलीपुर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसूम्बी अलीपुर में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाकर उनका तुरंत समाधान सुनिश्चित किया गया। ग्रामीण सेवा शिविर में आपसी सहमति से कई बंटवारे किए गए तथा आवासीय पट्टे वितरण किए गए। इनके अलावा वृद्धजन पेंशन चालू करवाई गई, कृषि, बिजली, चिकित्सा संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। शिविर के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पिलानिया ने गांव में मुख्य जल संरक्षण वाले पानी के टांकों की मरम्मत व साफ-सफाई के लिए लिखित पत्र देकर समस्या से अवगत करवाया। अनिल पिलानिया ने शिविर में अधिकारियों की कार्यशैली को आमजन के प्रति सहयोगी व जवाबदेही वाली बताया और कहा कि यह सब देखकर मन प्रसन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी सभी जगह हों तो देश की दशा व दिशा दोनों बदल सकती हैं।भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष आनंद बागड़ा ने बताया कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाने के लिए हमें प्रयास करने चाहिए। बागड़ा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को गांव में कार्य करवाए जाने वाले कार्यों के सम्बंध में लिखित पत्र देकर उन्हें अवगत करवाया। बागड़ा ने उपखंड अधिकारी को लिखित पत्र देकर जर्जर पंचायत भवन का पुनर्निमाण करवाने, चंदेलियों मोहल्ले व सुजानगढ़ सड़क के जलभराव का स्थाई समाधान करवाने, गांव का आबादी विस्तार करवाने व गंदे जल एकत्रित होने वाले स्थान को सुव्यवस्थित करवाने के लिए लिखित पत्र देकर अधिकारियों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ आमजन तक लाभ पहुंचाए जाने के लिए प्रयास करने चाहिएं। इस अवसर पर प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा ने सरकारी योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों से मिल कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लाभ पहुंचाना हमारा दायित्व है। शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी ममता लहुआ, तहसीलदार अनिरुद्ध देव पाण्डेय, नायब तहसीलदार प्रहलाद राय शर्मा, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष आनंद बागड़ा, सरपंच गिरधारी राहड़, प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पिलानिया, मोहन नेहरा, मूलचंद गौड़ सहित सभी विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।अंत में सरपंच गिरधारी राहड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now