जैन संस्कार विधि से करवाया घोड़ावत परिवार को नूतन गृह प्रवेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैन संस्कार विधि से करवाया घोड़ावत परिवार को नूतन गृह प्रवेश

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद् लाडनूं द्वारा शनिवार 11 जुलाई को प्रकाश घोड़ावत-कविता घोड़ावत (लाडनूं निवासी-सूरत प्रवासी) का गृह प्रवेश यहां दूसरी पट्टी स्थित उनके नवीन निवास में जैन संस्कारक उपासक महावीर प्रताप दूगड़ एवं जैन संस्कारक राजेश बोहरा ने जैन पद्धति से मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न करवाया। तेरापंथ युवक परिषद व संस्कारकों ने नूतन गृह प्रवेश के लिए घोड़ावत परिवार को बधाई दी। नूतन गृह प्रवेश के इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् की ओर से घोड़ावत परिवार को ‘मंगल भावना पत्रक’ एवं ‘मंगलकामना पत्रक’ भेंट किया गया। इस अवसर पर मौजूद प्रमुख लोगों में तेयुप लाडनूं के अध्यक्ष राजेश बोहरा, कोषाध्यक्ष अरिहंत घोड़ावत, सहमंत्री विनीत बोथरा, परामर्शक सुनील पटावरी आदि शामिल रहे। सभी ने पूर्ण मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न करवाने के लिए दोनों संस्कारकों का आभार जताया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now