सैनी समाज की हनुमानगढ़ जिला कार्यकारिणी को अधिक मजबूत, सक्रिय और संगठित बनाया जाएगा,
अ.भा. कुशवाहा सैनी महासभा की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित, वार्षिक कार्य योजना तैयार की

हनुमानगढ़ (kalamkala.in)। अखिल भारतीय कुशवाहा (सैनी-माली) महासभा राजस्थान की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हनुमानगढ के सेंट फोर्ट स्कूल में आयोजित की गई। यह बैठक समाज को एक सूत्र में पिरोने और संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक बड़ा कदम रही। बैठक कीअध्यक्षता भारतेंदु सैनी ने की और मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गजानन्द सैनी थे। बैठक मेंविशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्र सैनी रहे। इस बैठक में अ. भा. कुशवाहा महासभा की आगामी वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई और उसे अंतिम रूप दिया गया। इसके अलावा इस बैठक के दौरान ही भारतेंदु सैनी की अध्यक्षता में हनुमानगढ़ जिले के सैनी समाज की जिला कार्यकारिणी की विशेष बैठक भी आयोजित की गई। इसमें महासभा की हनुमानगढ़ जिला कार्यकारिणी को और अधिक मजबूत, सक्रिय और संगठित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण एवं दूरगामी निर्णय लिए गए।







