ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (पश्चिमी राजस्थान) की निर्वाचन बैठक 9 अगस्त को, पुष्कर के अखिल भारतीय माली सेवा सदन में होगी आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (पश्चिमी राजस्थान) की निर्वाचन बैठक 9 अगस्त को, पुष्कर के अखिल भारतीय माली सेवा सदन में होगी आयोजित

परबतसर (kalamkala.in)। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (पश्चिमी राजस्थान) के निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक पुष्कर स्थित अखिल भारतीय माली सेवा सदन में 9 अगस्त (रविवार) को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन, प्रदेश महिला कार्यकारिणी का निर्वाचन, प्रदेश युवा कार्यकारिणी का निर्वाचन एवं जिला अध्यक्षों का निर्वाचन कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की देखरेख एवं सान्निध्य में किया जाएगा। इस अवसर पर आगंतुक सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान पश्चिमी राजस्थान की ओर से किया जाएगा। इस बैठक में सभी सदस्यगण से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। यह सूचना ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (पश्चिमी राजस्थान) के प्रदेश अध्यक्ष सेवा राम दगदी ने जारी की। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गेहलोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (सामाजिक कुरीति उन्मूलन समिति) कैलाश चंद चौहान, उपाध्यक्ष शिक्षा समिति भंवर लाल मालाकार सेवानिवृत्त डबल एओ आदि उपस्थित रहेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now