लाडनूं के स्टेडियम और कसूम्बी में दो नए 33-11 केवी जीएसएस बनाने की स्वीकृति, भाजपा नेता करणीसिंह के पत्र पर लिया ऊर्जा मंत्री ने तत्काल एक्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के स्टेडियम और कसूम्बी में दो नए 33-11 केवी जीएसएस बनाने की स्वीकृति,

भाजपा नेता करणीसिंह के पत्र पर लिया ऊर्जा मंत्री ने तत्काल एक्शन

लाडनूं (kalamkala.in)। भाजपा नेता व विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह ने उर्जा मंत्री हीरालाल नागर से लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की सूचारू व्यवस्था के लिए 2 जीएसएस (33-11 केवी) स्वीकृत करने के सम्बन्ध में पत्र सौंपा। ऊर्जा मंत्री ने उनकी मांग को महत्व देते हुए एक लाडनूं शहर में स्टेडियम में और एक कसूम्बी गांव में नये जीएसएस के लिए स्वीकृति प्रदान की। करणीसिंह ने पत्र में लिखा कि विधानसभा क्षेत्र लाडनूं में बिजली आपूर्ति की सूचारू व्यवस्था हेतु 2 जीएसएस (33-11 केवी) की आवश्यकता है। चूंकि, ग्राम पंचायत तंवरा व लोडसर में माईंस व क्रेशर अत्यधिक हैं, जिनके कारण आस-पास के गाँवों में बिजली का लोड कम रहता है। इसके कारण घरेलू उपकरण खराब होने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं एवं साथ ही दिन के समय में किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति में व्यवधान उत्पन होता रहता है। उन्होंने लिखा है कि सुजानगढ से लैडी जीएएस 33-11 केवी की लाईन कसूम्बी में पहले से ही गुजर रही है एवं कसूम्बी में जमीन भी उपलब्ध है। अतः ग्राम पंचायत कसूम्बी में कम खर्चे में जीएसएस बनाया जा सकता है। इसी तरह लाडनूं के पूर्वी दिशा में कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाडनूं के आस-पास जीएसएस 33-11 केवी का बनाया जाना अत्यंत जरूरी है। अतः इन दोनों ही स्थानों पर जीएसएस 33-11 केवी का बनाये जाने की स्वीकृति प्रदान करवाई जाए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now