करणी सेना के प्रदर्शन पर बल प्रयोग के विरोध में अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे मंजीत पाल सिंह सांवराद, अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार बताते हुए मंजीत पाल सिंह ने की घटना की निंदा और जांच की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

करणी सेना के प्रदर्शन पर बल प्रयोग के विरोध में अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे मंजीत पाल सिंह सांवराद,

अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार बताते हुए मंजीत पाल सिंह ने की घटना की निंदा और जांच की मांग

जयपुर/ लाडनूं (kalamkala.in)। श्री आनंद परिवार सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह सांवराद ने कहा है कि जयपुर में करणी सेना द्वारा अपनी जायज़ मांगों को लेकर निकाले गए शांतिपूर्ण पैदल मार्च पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज एवं पानी की बौछारें लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रहार हैं। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आगे कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। युवाओं की आवाज़ को बल प्रयोग से दबाने का प्रयास किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

करणी सेना के साथ करें सकारात्मक संवाद

मंजीत पाल सिंह ने कहा कि, मैं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ तथा सरकार एवं प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए और करणी सेना की जायज़ मांगों पर सकारात्मक संवाद स्थापित किया जाए।

मेरा जन्मदिन नहीं मनाएं, न्याय के लिए आवाज उठाएं

कल मेरा जन्मदिन है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों और इस घटना से आहत होकर मैं अपने सभी शुभचिंतकों, साथियों, भाइयों एवं बहनों से अपील करता हूँ कि कृपया मेरा जन्मदिन न मनाएँ। यदि आप मुझे शुभकामनाएँ देना चाहते हैं, तो न्याय, सामाजिक एकता और जनहित के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें। यही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। उन्होंने अपना यह बयान सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दिया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकार के ‘सम्पर्क पोर्टल’ का औचित्य समाप्त करने पर तुले हैं विभागीय अधिकारी, लोगों में पनप रहा है गहरा असंतोष, ये न शिकायत पढ़ते हैं और न कोई काम उस पर करते-करवाते हैं, फिर भी लिख देते हैं कि ‘फलां समस्या का निस्तारण कर दिया गया है’ लाडनूं के सुरेश खींची ने की जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता को निलम्बित करने की मांग

लाडनूं से उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे लाडनूं के 40 तीर्थयात्री, लाडनूं के कमल चौक से सुमित्रा आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया तीर्थयात्रा के लिए कमल चौक से बस को रवाना

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now