लाडनूं के दो विद्यालयों में किया गया शिक्षकों एवं मेधावी छात्रों का सम्मान, भारत विकास परिषद ने सौल्लास मनाया गुरु गौरवम् पर्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के दो विद्यालयों में किया गया शिक्षकों एवं मेधावी छात्रों का सम्मान,

भारत विकास परिषद ने सौल्लास मनाया गुरु गौरवम् पर्व

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद द्वारा पीएम श्री राजकीय श्रीमती केशर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय के श्रेष्ठ प्रबंधन के लिए प्रधानाचार्य विजय सिंह चौहान को विद्यालय के ऑफिस के लिए कृष्ण-राधा मोमेंटो प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय के 25 शिक्षकों को दुपट्टा पहना कर व पॉकेट पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 8वीं ओर 10वीं कक्षाओं की तीन-तीन मेधावी छात्राओं को दुपट्टा पहना कर उन्हें डोम का ज्योमैट्री बॉक्स देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। परिषद ने बाल संस्कार शिविर प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनको भी सम्मानित किया।

सेवा, सहयोग, संस्कार, संपर्क, समर्पण व पर्यावरण गतिविधियों की दी जानकारी

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी ने अपने विचार रखते हुए छात्राओं को परिषद की सेवा, सहयोग, संस्कार, संपर्क, समर्पण व पर्यावरण आदि गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दीई। परिषद के सचिव सीए सुरेश जाजू ने कहा कि शिक्षक की भूमिका छात्र के व्यक्तिव को निखार कर उसमें राष्ट्र के प्रति निष्ठावान व चरित्रवान बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। परिषद से उम्मेद सिंह चारण ने कहा कि छात्रों में नियमित प्रतियोगिता कराते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतिभाएं अनुसार उन्हें आगे बढ़ाते रखना चाहिए।

उम्मेदसिंह चारण का किया सम्मान

विद्यालय परिवार द्वारा उम्मेद सिंह चारण का कार्यक्रम सौजन्य एवं जन्म दिवस पर साफा पहना कर स्वागत सत्कार किया गया।भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर परिषद से कोषाध्यक्ष कैलाश घोडे़ला, प्रवीण बरड़िया, लक्ष्मण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

वाल्मीकि बस्ती में भी किया गया कार्यक्रम आयोजित

भारत विकास परिषद के सदस्यों ने संयोजक प्रांतीय अंकेक्षक सीए नितेश माथुर के साथ लाडनूं की बाल्मीकि बस्ती स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित करते हुए परिषद की नियमित गतिविधियों एवं प्रकल्पों की जानकारी दी। शाखा ने विद्यालय परिवार को उनके श्रेष्ठ प्रबंधन हेतु ऑफिस के लिए कृष्ण राधा मोमेंटो प्रदान किया। विद्यालय के सभी 20 शिक्षक को दुपट्टा पहना कर उन्हें पॉकेट पेन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही तीन मेधावी छात्रों को दुपट्टा पहना उन्हें डोम की ज्योमेट्री देकर उत्साहवर्द्धन किया गया। उपाध्यक्ष लूणकरण शर्मा ने गुरु व छात्र के परस्पर संबंधों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि छात्र का समर्पण और गुरु का सहयोग ही राष्ट्र को गति प्रदान करता है। ललित नारायण सोनी ने अंत में आभार जताया। इस विद्यालय में परिषद से राधेश्याम सांखला, सुशील दाधीच, नौरतन मल तुनगरिया, गिरधर चौहान, गणेश चौहान, दिनेश सोनी, पवन कुमार पारीक आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now