जोश और उत्साह के साथ टैगोरियंस ने निकाली निम्बी जोधां में भव्य तिरंगा रैली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जोश और उत्साह के साथ टैगोरियंस ने निकाली निम्बी जोधां में भव्य तिरंगा रैली

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और राज्य सरकार के निर्देशानुसार टैगोर शिक्षण संस्थान निम्बीजोधा द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा इस रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए निम्बीजोधां के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह लाडनूं रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में निम्बी जोधां थाने के थानाधिकारी रोहिताश किराड़, निंबी जोधां ग्राम पंचायत के प्रशासक प्रतिनिधि नवरत्न खीचड़, ओडींट ग्राम पंचायत के प्रशासक गणेश चबराल, लाडनूं नगरपालिका के विधि सलाहकार गोविंद सिंह कसूम्बी, शिक्षा विभाग के एसीबीओ लक्ष्मण सैन लाडनूं, आरपी सुरेश शर्मा लाडनूं एवं समाज सेवी तेजराज सिंह निम्बीजोधां रहे। इनकी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ठाकुर करणी सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा -हर दिल तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली तिरंगा रैली भारत में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को जाग्रत करती है।गोविंद सिंह कसूंबी ने इस अवसर पर देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया। संस्था के निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने कहा कि यह तिरंगा रैली विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा पैदा करती है।कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, साफा बंधन एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now