अपडेट न्यूज- दो बीघा जमीन को लेकर विवाद में लाठियां बरसीं, जमालपुरा में ताले तोड़ कर घुसे बदमाशों ने मचाया हुडदंग, दो से अधिक हुए घायल, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने हालात पर काबू पाया, मौके से 8 वाहनों को किया जब्त, जमीन पर तैनात हुई पुलिस, कार्रवाई जारी 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अपडेट न्यूज-

दो बीघा जमीन को लेकर विवाद में लाठियां बरसीं, जमालपुरा में ताले तोड़ कर घुसे बदमाशों ने मचाया हुडदंग, दो से अधिक हुए घायल,

मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने हालात पर काबू पाया, मौके से 8 वाहनों को किया जब्त, जमीन पर तैनात हुई पुलिस, कार्रवाई जारी 

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के जमालपुरा क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आपस में चली लाठियों से दो से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह खूनी संघर्ष जमालपुरा में करीब दो बीघा भूखंड पर कब्जे को लेकर हुआ। विवाद के चलते दोनों पक्षों में के बीच परस्पर लाठी-डंडे चलाए गए। जबरन भूखंड पर अपना कब्जा करने की कोशिश करने  को लेकर दोनों पक्षों के बीच वहां जमीन के मौके पर ही परस्पर भिड़ंत हो गई और इस जमीनी विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। मौके पर झगड़ा करने आए लोगों के अलावा काफी लोग दर्शकों के रूप में भी एकत्र हो गए, जिनमें लाठियां चलने पर भगदड़ मच गई। बाद में पुलिस ने उन्हें हटाया। मौके पर एक कैम्पर गाड़ी को भी तोड़ दिया गया। इस झगड़े की सूचना मिलते ही लाडनूं पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण व सहायक पुलिस निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने मौके पर मय जाब्ता पहुंच कर मोर्चा संभाला और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घटनास्थल पर झगड़ा करने पहुंचे लोगों की 6 बाइक और 2 कैंपर गाड़ियों को वहां से जब्त किया है। पुलिस की तत्परता से मामला अधिक गंभीर होने से बच गया। इसमें दो से अधिक जने घायल हुए, जिन्हें लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में लाया जाकर इलाज शुरू किया गया। अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

दो बीघा ज़मीन में ताले तोड़ कर घुसे बदमाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजानगढ़ के निकट आए लाडनूं के जमालपुरा क्षेत्र स्थित करीब दो बीघा भूमि पर अवैध कब्जा करने की नियत से आए असामाजिक तत्वों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी झड़प व हंगामा हो गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे क्षेत्र में अफ़रातफ़री का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय पूर्व पार्षद प्रतिनिधि जावेद खीची के अनुसार, जमालपुरा में मदन गुलरिया की दो बीघा चारदीवारी युक्त भूमि स्थित है। सुबह करीब 9:30 बजे 5-6 गाड़ियों में सवार होकर आए 40-50 असामाजिक तत्वों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और जबरन गाड़ियां अंदर घुसा दीं। जब भू-स्वामी मदन गुलरिया ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारी और स्थानीय निवासी मदन के समर्थन में आ गए और आरोपियों को मौके से खदेड़ दिया।

हथियार, गाड़ियाँ और अवैध सामग्री मिली 

घटना की सूचना मिलते ही लाडनूं पुलिस व डीएसपी जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से दो चारपहिया वाहन और कुछ मोटरसाइकिलें जप्त की हैं। आरोप है कि कब्जे की नीयत से आए लोगों की गाड़ियों से शराब की बोतलें और हथियार भी मिले हैं। इस दौरान बदमाशों द्वारा दीवार गिराने और लाठियों का उपयोग करने की बात भी सामने आई है।

मौके पर किया पुलिस जाप्ता तैनात 

झड़प में करीब दो से पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एहतियात के तौर पर मौके पर लाडनूं पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज व जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इस न्यूज में हालात पर नजर बनी हुई है और अपडेशन जारी है, कृपया पढ़ते रहें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now