विश्व फोटोग्राफी दिवस पर किया वरिष्ठ छायाकार तपस्वीलाल शर्मा व युवा छायाकार दीपक सेन का सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी एक कार्यक्रम का आयोजन यहां फोटॉग्राफर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी विनोद पटवारी रहे और मुख्य अतिथि वरिष्ठ छायाकर मंगलचंद सोनी थे। कार्यक्रम में मोटिवेशनल ओरेटर डॉ. शंकर आकाश ने फोटोग्राफी का तरीका बदलने के बारे में बताया तथा कहा कि फोटोग्राफी में कला का स्थान आज तकनीक ने ले लिया है। लेकिन फिर भी फोटोग्राफी वर्तमान दौर में बहुत प्रभावी है। इसलिए फोटॉग्राफर्स को हर बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपने काम को नए सिरे से सेट करना चाहिए। समारोह में नगर के वरिष्ठ छायाकार तपस्वीलाल शर्मा व युवा छायाकार के रूप में दीपक सेन का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संस्था सचिव अनूप लोहिया, पूर्व अध्यक्ष विमल सैनी, उपाध्यक्ष मोहम्मद अली, विशाल वर्मा नईम शेख, विष्णु चौहान, चैन रूप व राजकुमार प्रजापत उपस्थित रहे। अंत में मुकुल आकाश ने आभार ज्ञापित किया।




