रुपम साहित्य एवं शिक्षा संस्थान हिंदी साहित्य प्रतिभाओं का करेगा सम्मान, 21 प्रतिभाओं को प्रो. रामबक्ष जाट हिंदी पुरस्कार से नवाजा जाएगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाल कवि सम्मेलन आयोजित कर मनाया जाएगा हिंदी दिवस

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। यहां के रूपम साहित्य एवं शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी साहित्य में सर्वाधिक अंकों वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। संस्थान के संस्थापक भंवरलाल जाट ने बताया कि हिंदी साहित्य के प्रति अभिरुचि जागृत करने और साहित्य लेखन को बढ़ावा देने के लिहाज से यह नवाचार किया जा रहा है। हिंदी दिवस के अवसर पर देश के ख्यातनाम हिंदी प्रेमियों और साहित्यकारों के करकमलों से नागौर जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के संरक्षक प्रो रामबक्ष जाट सर के नाम से हिंदी पुरस्कार की स्थापना की गई है। प्रो. जाट जिले का गौरव है, इसलिए संस्थान के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि देश के सिरमौर जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय नई दिल्ली में भारतीय भाषा विभाग के अध्यक्ष पद को सुशोभित करने वाली शख्सियत के नाम से पुरस्कार देना न केवल नागौर जिले के लिए गौरव की बात होगी, बल्कि बच्चों में हिंदी साहित्य लेखन व पठन को बढ़ावा मिलेगा और साहित्य का संवर्धन होगा।
पहला बाल कवि सम्मेलन आयोजित होगा
साहित्यकार जयराम सिंवर नागौरी और राकेश मुथा जोधपुर, बाल कवि सम्मेलन के प्रभारी होंगे। जिले का पहला बाल कवि सम्मेलन मूंडवा की पावन धरा पर होगा। संस्थान के उपाध्यक्ष दरियाव चौधरी और राकेश चौधरी ने बताया कि तमाम बाल कवियों की मौलिक रचनाओं को संस्थान प्रकाशित करवाएगा और जिले के 21 सर्वाधिक अंकों वाली (हिंदी साहित्य कक्षा 12 में) प्रतिभाओं को प्रथम प्रो रामबक्ष जाट हिंदी पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now