आधी रात को खेत में बनी ढाणी से हुई 19 वर्षीया युवती लापता, लाडनूं पुलिस कर रही जांच-तलाश,
घर से 10 हजार रुपए, गहने व मोबाइल भी गायब, रतनगढ के युवक पर भगाने का संदेह, लाडनूं के शहरिया बास की घटना
लाडनूं (kalamkala.in)। यहां शहरिया बास से रात्रि के समय एक युवती खेत में बने घर से गहने, नकदी व मोबाइल लेकर गायब हो गई। इस युवती के अपहरण का अंदेशा भी जताया गया है। इस बारे में शहरिया बास के एक व्यक्ति ने लाडनूं पुलिस को रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच और गुमसुदा युवती की तलाश कर रही है।
तीन दिन पहले ही आई थी ननिहाल
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में शहरिया बास के व्यक्ति ने बताया है कि उसकी बुआ 3 दिनों से उनके घर लाडनूं परिवार सहित रहने आई हुई थी। 12 व 13 सितम्बर के मध्य रात करीब एक-डेढ बजे उसके पास उसकी बुआ का कॉल आया और घबराते हुए वह बोली कि उसकी बेटी (19 वर्ष) खेत से गायब है। तब वह जल्दी से वहां पहुंचा, तब पता चला कि उसकी बुआ की बेटी (निवासी होली धोरा रतनगढ) गायब है। वो बिना किसी को कुछ बताए वहां से निकल गई। जब खेत के आस-पास पता किया तो उसका कुछ भी पता नहीं चला। उन्होंने जब खेत में बने मकानों को देखा-भाला तो पता चला कि 10 हजार रुपये, एक गले का हार व मोबाईल भी गायब था। उसका मोबाइल अब बंद आ रहा है।इस रिपोर्ट के साथ यह शंका भी जताई गई है कि उस युवती को कोई निकिल उर्फ नन्दलाल निवासी रतनगढ भगा कर ले जा सकता है। पुलिस ने धारा 140 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच-तलाश शुरू की है। अनुसंधान कार्य हेड कांस्टेबल भजनलाल कर रहे हैं।

