नगर पालिका ने चोरी किए गए स्विच वायर को वापस लगा कर रोका बिजली का अपव्यय, लम्बित समस्या का किया समाधान, निवर्तमान पार्षद सुमित्रा आर्य ने जताया ईओ हरेन्द्र चौधरी के प्रति आभार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर पालिका ने चोरी किए गए स्विच वायर को वापस लगा कर रोका बिजली का अपव्यय, लम्बित समस्या का किया समाधान,

निवर्तमान पार्षद सुमित्रा आर्य ने जताया ईओ हरेन्द्र चौधरी के प्रति आभार

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका चुनाव हो चुके, चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पदों के लिए प्रक्रिया जारी है और इस बीच नवनिर्वाचित सदस्यगण विभिन्न बाड़ेबंदी में बंद हैं। इन सब स्थितियों के बावजूद नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन शहर की समस्याओं के निवारण के लिए लगातार सजग और सक्रिय हैं। वार्ड 25 (नया वार्ड सं. 24) में लम्बे समय से दिन-रात जलने वाली रोड लाईटों को दुरुस्त करने की तत्कालीन एवं निवर्तमान पार्षद सुमित्रा आर्य की मांग थी कि इन्हें ठीक किया जाए। नगर पालिका कर्मचारियों ने वहां देखा कि वहां जिस स्विच वायर से बिजली आपूर्ति होती थी, उसे कोई अज्ञात या संभवतः कोई विद्युतकर्मी उस तार को काट कर ले गए और लाईटों के तार को डायरेक्ट जोड़ दिया, जिससे इस क्षेत्र की लाइटें दिन-रात जलने लगी। इसे लेकर सुमित्रा आर्य ने नगर पालिका प्रशासन को नया स्विच वायर लगवा कर लाइटों को ठीक करवाने की मांग की। नगर पालिका के पास स्विच वायर आए हुए नहीं होने से यह समस्या बनी रही।

स्विच वायर आते ही हुआ प्राथमिकता से काम

अब कहीं जाकर नगर पालिका में स्विच वायर आए और आते ही नगर पालिका से सुमित्रा आर्य को सूचित किया गया और इस कार्य में लगे कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। बुधवार को जब नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन किया जा रहा था, तब इस वार्ड में बिजली के खंभों पर चढे पालिका कर्मियों ने यहां तार खींच कर वार्ड की रोड लाइटों को दुरुस्त किया। वार्ड वासियों ने सुमित्रा आर्य को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने इस लम्बित समस्या को हल करके बहुत बड़ा काम करवाया है। अब इस वार्ड की ये लाइटें दिन-रात नहीं जलेगी और बिजली का अपव्यय नहीं होगा। विद्युत बचत की दिशा में किए गए इस कार्य के लिए सुमित्रा आर्य ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

अब बनेंगी शेष रही स्वीकृत सड़कें 

सुमित्रा आर्य ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में वार्ड और शहर के विकास के लिए भरपूर कार्य किया। उन्होंने बताया कि सिवरेज लाइन और कनेक्शनों के बाकी रहे कार्यों को भी लगातार करवाया जा रहा है। रुडीप के सहायक अभियंता रियाज अहमद के सहयोग से उन्होंने सिवरेज के सभी कामों को अपने वार्ड में पूरा करवा कर राज्य सरकार की इस महत्ती योजना में सहयोग प्रदान कर रही हैं। आर्य ने बताया कि उनके द्वारा अपने वार्ड में प्रस्तावित कुछ सड़कों का कार्य नगर पालिका चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो जाने से अटक गये थे। इन कामों को आचार संहिता हटते ही शुरू करवा दिया जाएगा। इनके लिए नगर पालिका द्वारा टेंडर किए जा चुके और ठेकेदार फर्मों को वर्क ओर्डर भी दिए जा चुके। बस आचार संहिता हटते ही ये काम करवाए जाएंगे। आर्य ने बताया कि इन स्वीकृत सड़क कार्यों में लूणकरण जी सोनी व नंदलाल जांगिड़ के मकान से लेकर लाल जी टाक छींपा का मकान होते हुए तेली रोड तक गली नं. 45 और सुखदेव आश्रम के पीछे ट्रांसफार्मर वाली गली सहित सड़क कार्य शामिल हैं। सुमित्रा आर्य ने बताया कि वे अपने वार्ड को पूरी तरह समस्या मुक्त देखने की इच्छा रखती हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now