लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां,
पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

लाडनूं (kalamkala.in)। लोकदेवता बाबा रामदेव के प्रति अगाध आस्था के कारण जहां राज्य के सुदूर क्षेत्रों और गुजरात, मध्यप्रदेश आदि प्रांतों से आने वाले यात्रियों का रूणीचा (रामदेवरा) जाने वालों का तांता लगा रहता है, वहीं अटूट श्रद्धा फलीभूत होने से इन रामदेवरा यात्रियों के सेवा-सत्कार और भोजन व्यवस्था में लाडनूं के भोलाराम सैनी व उनका परिवार सतत् लगा रहता है। पिछले वर्ष की भांति इस साल भी भादवा सुदी दूज (बाबा की बीज) से शुरू होकर भादवा सुदी दशमी (बाबा की दस्यूं) तक लगातार यहां हाईवे पर स्थित ‘भोले दा ढाबा’ पर विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है। दिन भर यहां सैंकड़ों यात्रियों के लिए भरपेट श्रेष्ठतम भोजन की व्यवस्था की जा रही है। हाईवे से गुजरने वाले सभी बाबा के दर्शनार्थ गुजर रहे यात्री बरबस ही यहां रुक कर भंडारे के भोजन का आनंद अवश्य देते हैं। वहां प्रतिष्ठित बाबा रामदेव की प्रतिमा और बाबा की जोत के दर्शन-पूजन करके ही आगे बढते हैं।
ये सब कार्यकर्ता जुटे हैं श्रद्धालुओं की सेवा में
इस वर्ष रामदेव बाबा की दूज पर शुरू हुए इस भंडारे में हाईवे से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दशमी तक भजनों की स्वर-लहरियों के बीच उत्तम भोजन की व्यवस्था बनी हुई है। भंडारे के संयोजक भोलाराम सैनी ने बताया कि बाबा की दूज के अवसर पर शुरू किए गए इस भंडारे में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए संतोष सैनी, कमल सैनी, हंसराज सैनी, हरिओम टाक, विशाल गिवारिया, विकास जांगिड़, अनिकेत गिवारिया, रोहित जांगिड़, नितिन गिवारिया, धर्मेंद्र गिवारिया सहित अन्य सेवाभावी कार्यकर्ता ने अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन सबके द्वारा इस भंडारे में हाईवे से गुजरने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था सेवा एवं श्रद्धा भाव के साथ की जा रही है।


