शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें- सीबीईओ बजरंग सिंह,
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन यहां पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ बजरंग सिंह थे। अध्यक्षता प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री तारेश कुमार शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोटिवेशन गुरु डॉ. शंकर आकाश, सीताराम टेलर और शशि शर्मा रहे। सम्मेलन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शैक्षिक नवाचारों और शैक्षिक मंथन पर विचार विमर्श किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीबीईओ बजरंग सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है और शिक्षकों से समाज को भी काफी अपेक्षाएं है। प्रत्येक शिक्षक को जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। मोटिवेशन गुरु डॉ. शंकर आकाश ने शिक्षक गुरु और सद्गुरु पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक की भूमिका पर विस्तार से बताई। शिक्षाविद् सरोज बाला ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी की व्याख्या करते हुए नई शिक्षा नीति में गतिविधि आधारित शिक्षण को महत्वपूर्ण बताया। प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री तारेश कुमार शर्मा ने संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए संघ द्वारा शिक्षक हितों के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए शिक्षक की हर समस्या को समाधान करने के लिए संघ हमेशा तत्पर रहता है। शिक्षकों को अधिकारों के साथ साथ कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करते हुए शैक्षिक स्तर का सुधारने का प्रयास करना चाहिए। जिला मंत्री शिव शंकर बोहरा ने अतिथियों का परिचय कराते हुए शिक्षक संघ की वर्ष पर्यन्त की कार्यवाही से अवगत कराते हुए शिक्षक हितार्थ किये जा रहे कार्य कलाप पर प्रकाश डाला। तहसील अध्यक्ष संतोष भोजक ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में व्याख्याता अनिल नेहरा, शंकर लाल, धनराज प्रजापति, मानसिंह, नानूराम सेवा निवृत प्रधानाचार्य, आकिब जावेद, मोहम्मद रफीक, मुकेश यादव, रमेश टेलर, रीना शर्मा, रामगोपाल जाट, अशोक शर्मा डीडवाना, श्रवण शर्मा, छिगनलाल, संतोष कंवर, शालिनी, राजेंद्र टाक सहित डीडवाना कुचामन जिले के सैंकड़ों शिक्षकों ने सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शिव शंकर बोहरा ने किया।

