‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’

लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके 

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका लाडनूं के चुनाव के लिए हुए मतदान में जगह-जगह भारी फर्जी वोट पड़ने की जानकारियां सामने आने लगी हैं। वार्ड सं. 1 शहरिया बास में एक ही व्यक्ति द्वारा बार-बार फर्जी वोट डालने का प्रयास करने और उसे रोकने पर महिला इलेक्शन एजेंट के साथ अपमानजक व्यवहार करने, लज्जा भंग करने के प्रयास और गंभीर मारपीट करने के साथ गाड़ी ऊपर चढा कर जान से मारने की कोशिश भी की गई। इस सम्बन्ध में 28 नामजद और कुल 35-40 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। धारा 189 (2), 115 (2), 126 (2), 74, 110 भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

वार्ड सं. 1 में फर्जी मतदान को लेकर हुआ झगड़ा

इस प्रकरण की रिपोर्ट इमरान खां (37) पुत्र बाबू खां फतनाण जाति कायमखानी निवासी शहरिया बास लाडनूं ने पुलिस को दी है। रिपोर्ट में इमरान खान ने बताया है कि उसकी पत्नी गजाला परवीन 9 सितम्बर को नगर पालिका लाडनूं के आमचुनाव 2026 में वार्ड नं. 1 की अभ्यर्थी हसीना बानो की ओर से बूथ संख्या 1 पर निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त थी, जहां पर वोट देने आने वाले मतदाता की आई.डी. देखकर वह उनकी पहचान कर रही थी, तभी एक युवक तीन-चार बार वोट देने के लिये आया, जिसे उसके द्वारा पहचाने जाने के कारण उसको दो-तीन बार मना किया तथा डांटा। फिर भी वो नहीं माना एवं दोपहर बाद करीब 4.45 बजे वह पुन: वोट देने के लिये आया, तो गजाला परवीन ने बाहर जाकर अपने पारिवारिक सदस्य आदिल पुत्र हुसैन खां को बताया कि यह वोटर पहले आ चुका है। यह किसी दूसरे व्यक्ति का फर्जी वोट देने आया है।

यह वोटर फर्जी है तो भी हम वोट दिलवाएंगे

तब वहां अभ्यर्थी शहनाज बानो की ओर से नियुक्त पोलिंग एजेन्ट सफी फतनाण भी पोलिंग बूथ से बाहर आकर कहने लगा कि यह तो पूर्णत: फर्जी वोट है, फिर भी यह वोट देकर जायेगा, आप ज्यादा एजेन्टगिरी मत करो। इतने में सफी फतनाण, मुस्कान बानो ने कहा कि यह तो पूर्णत: फर्जी वोट है, जो हमने ही बुलाया है। यह तो वोट देकर ही जायेगा। फिर सफी फतनाण ने इशारा करके मुस्कान को बुलाया और कहा कि अपने सभी लोगों को बुला लो, तो मुस्कान ने आवाज देकर अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। इस पर मुल्जिमान हनीफ खां पुत्र नजीर खां फतनाण, हुसैन खां उर्फ पप्पू खां पुत्र नजीर खां, मुकारब खां पुत्र नजीर खां, कासम खां पुत्र नजीर खां, आरिफ खां पुत्र अली खां, सरवर खां पुत्र मुकारब खां, इन्साफ खां पुत्र मुकारब खां, वलीद उर्फ सेठी पुत्र हनीफ खां, वसीम पुत्र हनीफ खां, साहिद पुत्र सफी खां, इमदाद खां पुत्र इब्राहीम खां मलवाण, इमरान खां पुत्र इब्राहीम खां मलवाण, आसिफ शूटर पुत्र दराब खां, रुस्तम खां पुत्र महबूब खां चायनाण, खुशी खां पुत्र मोहन खां पाड़ियान, शाहरूक खां पुत्र मनीर खां, समीर खां पुत्र मकसूद खां, आदिल खां पुत्र असगर खां मलकाण, इमरान खां पुत्र असगर खां, सतार खां पुत्र बाबू खां मलकाण, सोयल पुत्र शौकत खां फतनाण, आदिल पुत्र लियाकत खां फतनाण, शहजाद उर्फ मोनू पुत्र युसुफ खां हुसैनखानी, तनवीर पुत्र मुस्ताक खां फतनाण, तोफिक पुत्र नवाब खां मलवाण निवासीगण लाडनूं व आजाद पुत्र उम्मेद खां साहबखानी होलीधोरा सुजानगढ़ सहित करीब 35-40 व्यक्ति हाथों में लाठियां लेकर रंजिश पूर्वक मारपीट करने आ गये। वे वहां हो-हल्ला एवं लड़ाई-झगड़ा करने लगे।

महिला एजेंट को हाथ पकड़ नीचे गिराया, बदनियती से कपड़े खींचे, गंभीर मारपीट की

तभी इमरान खान की पत्नी गजाला परवीन का हाथ उन्होंने पकड़ लिया व मुल्जिम हनीफ ने बदनियति से उसका दूसरा हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। साथ ही उसकी पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया व नीचे गिरी हुई के साथ लातों से मारपीट की। हनीफ खां पुत्र नजीर खां, शोयल खां पुत्र शौकत खो फतनाण, आसिफ शूटर पुत्र दराब खां फतनाण, आदिल व शहजाद उर्फ मोनू कोफड़िया बदनियति से उसकी पत्नी के कपड़े खींचने लग गये। मारपीट से मेरी पत्नी के हाथ में गंभीर चोट लगी एवं बाहर से आये हुये सभी लोग हो-हल्ला करने लगे, तब पुलिस वालों ने उनको भगा दिया। तभी मेरी पत्नी को बचाने के लिये आदिल आया। तब आदिल के साथ भी उक्त सभी लोगों ने लात-घूसों से मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर तथा कान व नाक पर गंभीर चोट लगी, जिससे आदिल नीचे गिर गया, तभी आदिल को मारने की नियत से थार गाड़ी नम्बर आर. जे. 37 सीबी 6175 के चालक हनीफ पुत्र नजीर खां ने थार गाड़ी आदिल पर चढ़ा दी। उस गाड़ी में बैठे आदिल पुत्र लियाकत खां, आसिफ शूटर पुत्र दराब खां, सोयल पुत्र शौकत खां, शहजाद उर्फ मोनु गाड़ी से नीचे उतरकर मेरी पत्नी व आदिल के साथ मारपीट करने लगे। इससे आदिल के गम्भीर चोटें आयी वहां मौजूद दूसरे पोलिंग एजेन्ट अयूब हाथीखानी, नबी अकबर तथा वहां खड़े नदीम खां, अब्दुल अजीज व मैनें बीच-बचाव कर गजाला परवीन व आदिल को बचाया।

जिसने भी खिलाफ वोट दिया, उसे नहीं छोड़ेंगे

तब वो लोग चिल्लाते हुए गए व ऐलानिया धमकी देकर गये कि हमें पता है कि हमारे खिलाफ किस-किस ने वोट दिया है और कौन-कौन हमारे खिलाफ वोट देने वाला है। उन सबको चुनाव के बाद जान से मारेगें तथा खुल्ले आम बोल रहे थे कि यदि हमारे खिलाफ किसी ने वोट देने की हिम्मत की, तो उसकी भी हालत खराब कर देगें। मुलजिमान वहां से हो-हल्ला करते हुए गाडी नं. आरजे 44 यूए 2323, आरजे 37 सीबी 6175, आरजे 37 सीसी 3914 व आरजे 37-3737 गाड़ियों मे बैठकर भाग गये। पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर धारा 189 (2), 115 (2), 126 (2), 74, 110 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई गजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आत्मबल के बिना अहिंसा को नहीं अपनाया जा सकता- अजय असवाल (निदेशक, शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार) लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

शहर चुनें

Follow Us Now