लाडनूं में महर्षि दधिची की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन,
शोभायात्रा, महाआरती, हवन, रंगोली प्रतियोगिता, सम्मान समारोह एवं सहभोज आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। त्यागमूर्ति महर्षि दधिची का जन्मोत्सव यहां लाडनूं शहर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। दधिची जयंती के अवसर पर यहां प्रातः काल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दधिमती माता मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुई दाधीच भवन पहुंच कर सम्पन्न हुई। दाधीच भवन में महर्षि दधिची महाराज की महाआरती की गई। तत्पश्चात् हवन का आयोजन रखा गया और फिर दोपहर में रंगोली प्रतियोगिता सहित कई धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुए। शाम को समाज के होनहार बच्चों का सम्मान किया गया एवं सभी समाज बन्धुओं का सहभोज भी रखा गया। इस अवसर पर दाधीच समाज के अध्यक्ष सागरमल पाटोदिया, उपाध्यक्ष मदनलाल डोबा, मंत्री सुशील कुमार दाधीच, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास, अरविन्द रतावा, लाभचंद पलोड़, विजय दाधीच, दिलीप पलोड़, श्यामसुंदर बोरायड़ा, अशोक दाधीच, जुगल व्यास, ओमप्रकाश तिवाड़ी, लक्ष्मण पलोड़, कमल पलोड़, कुंजबिहारी सुंटवाल, गिरधर गोपाल पलोड़, शिवम् दाधीच, नारायण पंडित, नारायण बावड़ी वाले आदि समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार काकड़ा ने यह जानकारी दी।




