लाडनूं नगर पालिका चुनाव- उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस व भाजपा ने अपने गेम बदले, कांग्रेस से गौरव खंडेलवाल और भाजपा से शमीम बाने उतरी मैदान में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका चुनाव- उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस व भाजपा ने अपने गेम बदले,

कांग्रेस से गौरव खंडेलवाल और भाजपा से शमीम बाने उतरी मैदान में

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका लाडनूं के अध्यक्ष के चुनाव सम्पन्न होने के बाद उपाध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कांग्रेस ने मुस्लिम सिलावट महिला परवीन सिसोदिया को अध्यक्ष पद पर जितवाने के बाद उपाध्यक्ष के लिए एक ब्राह्मण को चुना है। कांग्रेस ने गौरव खंडेलवाल को उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र भरवाया है। इधर भारतीय जनता पार्टी ने हिंदू महिला निर्मला देवी जांगिड़ को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाया था और उन्हें पांच मतों से हार का मुंह देखना पड़ा था। अब भाजपा ने अपना दांव मुस्लिम कायमखानी महिला पर चलाया है और निर्दलीय चुनाव लड़ कर भाजपा के साथ आए अरमान खां टाक की पत्नी शमीम बानू को उपाध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा है। अब देखना यह है कि इस चुनाव में अध्यक्ष पद वाली ही कहानी दोहराई जाएगी अथवा कोई परिवर्तन आएगा। हालांकि बाड़ाबंदी के चलते परिवर्तन की संभावना नगण्य ही रहती है, लेकिन किसी की आत्मा की आवाज ही उसे कुछ अलग करने के लिए प्रेरित कर दे, तो परिणाम बदल भी सकते हैं। खैर शाम 5 बजते-बजते परिणाम भी सामने आ जाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now