मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मेघवाल समाज विकास समिति ब्लॉक मूण्डवा की प्रबन्ध कार्यकारिणी एवं समाज के समस्त प्रबुद्धजनों की बैठक अम्बेडकर भवन, मूण्डवा में 21 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे गणपत शास्त्री की अध्यक्षता में रखी गयी है। बैठक में गत 19 जून को आयोजित ब्लॉक स्तरीय वर्कशॉप एवं सेमिनार के खर्च का विवरण कोषाध्यक्ष रामनिवास बाजिया द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। साथ ही ब्लॉक स्तरीय आर्थिक सम्बल योजना की क्रियान्विति पर चर्चा की जायेगी। यह जानकारी मेघवाल समाज विकास समिति ब्लॉक मूण्डवा के सचिव प्रहलादराम तिरंदिया ने दी।






