पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह,

गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

लाडनूं (kalamkaka.in)। क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेता एवं पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल की माताजी पूर्व सरपंच लाली देवी चोयल के गत 22 अक्टूबर को निधन के बाद रविवार को बड़ी संख्या में समूचे लाडनूं विधानसभा क्षेत्र, डीडवाना-कुचामन व नागौर जिलों के साथ ही प्रदेश भर के नेता, जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग गैनाणा गांव में उनके निवास पर शोक-संवेदना देने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को आयोजित शोक सभा में लाडनूं से पत्रकार परिषद के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जगदीश यायावर सैनी एवं पत्रकार साथी दीपक बोहरा, अनूप तिवाड़ी, दीक्षांत हिंदुस्तानी, रामसिंह रैगर आदि शामिल हुए और दिवंगत पूर्व सरपंच लाली देवी के प्रति माल्यार्पण कर एवं पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर डॉ. नानूराम चोयल के स्वर्गीय पिता मूलाराम चोयल को भी याद किया और स्व. लाली देवी के जीवनवृत की जानकारी भी डॉ. गोदारा से प्राप्त की। लाली देवी ने 94 वर्ष की आयु प्राप्त की और अंतिम क्षणों से पूर्व जीवन में कभी दवा तक नहीं ली, फिर भी सदैव स्वस्थ रहीं। उन्होंने सदैव सक्रिय जीवन जिया और कभी किसी पर कोई क्रोध नहीं किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया सहित विभिन्न नेता हुए शोकसभा में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं दिल्ली, हरियाणा व जम्मू-कश्मीर के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां भी डॉ. चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने रविवार को गैनाणा पहुंचे और गैनाणा में आयोजित पूर्व सरपंच स्व. लालीदेवी की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। उन्होंने पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल की माताजी के प्रति शोकसभा में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस सभा में निवर्तमान जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, भाजपा नेता रामाकिशन खीचड़, जितेंद्र सिंह जोधा, विधानसभा प्रभारी राकेश शर्मा, गजेंद्र सिंह ऑडिट, प्रताप सिंह कोयल, नगर पालिका के विधि सलाहकार एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी, गणेश चबराल, रमेश चौधरी, सुरेश चौधरी, ओमप्रकाश बागड़ा, जगन्नाथ बुरड़क, नाथूराम कालेरा, अंजना शर्मा, लूणकरण शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एंव बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now