शिक्षाविद् धनराज वर्मा ‘गुरूजी’ की स्मृति में किया गया विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान, लाडनूं के केशरदेवी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर पुण्यतिथि पर किया 55 जनों को सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षाविद् धनराज वर्मा ‘गुरूजी’ की स्मृति में किया गया विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान,

लाडनूं के केशरदेवी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर पुण्यतिथि पर किया 55 जनों को सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में शिक्षाविद् स्व. धनराज वर्मा ‘गुरूजी’ की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को शिक्षण-सामग्री वितरित की एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। स्व. गुरुजी यह कार्यक्रम सेवानिवृत प्राचार्य प्रो. बाबूलाल प्रजापत की अध्यक्षता और गुरुजी के परिवार के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्व. वर्मा के पुत्र प्रभात वर्मा ने कहा कि धनराज वर्मा को लाडनूं अंचल में ‘गुरूजी’ के नाम से जाना जाता था। उनकी स्मृति में इस विद्यालय की उत्कृष्ट बालिकाओं और शिक्षक का सम्मान करना उनकी प्रेरणा से ही संभव हुआ है। प्राचार्य प्रजापत ने कहा कि माता-पिता को सच्ची श्रद्धांजलि इन बालिकाओं के सम्मान करने से मिली है।

इन सबका किया गया सम्मान

स्व. वर्मा की पुण्यतिथि पर उनके परिवार द्वारा विद्यालय के 15 उत्कृष्ट शिक्षकों और 40 होनहार बालिकाओं को मोमेंटो और पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के विजय सिंह चौहान, शंकर लाल, पूनम चौधरी, शशि शर्मा, योगेन्द्र सिंह, अनिल नेहरा, आरती पटेल, रीना शर्मा, संतोष स्वामी, रामगोपाल जाट, गजानंद शर्मा, संतोष कंवर, राजकुमार स्वामी, शिव शंकर बोहरा, सरोज बाला शिक्षकों के सम्मान के साथ ही आइसा भुट्टा, सिमरन, आलिया को मोमेंटो और स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के उपाध्यक्ष गौरव खंडेलवाल, रिटायर्ड आरआई मोहन लाल वर्मा, सरोज वर्मा, दीक्षांत हिंदुस्तानी, पूनम वर्मा आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिव शंकर बोहरा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोबाइल के अधिक उपयोग से एकाग्रता, स्मरण शक्ति और स्वास्थ्य को गहरा नुकसान- बीके मनोज शर्मा, जसवंतगढ़ में ‘नई चेतना से सशक्त भारत’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में लगातार मोबाइल देखने से होने वाले आंखों, गर्दन और नींद पर दुष्प्रभाव बताए

प्रत्येक कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ करे- डॉ. अनिल कुमार पूनिया (निदेशक, एनआरसीसी) एनआरसीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यशाला आयोजित, ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ की थीम पर कार्मिकों को नैतिक दायित्वों एवं निवारक सतर्कता के प्रति किया जागरूक

राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में लाडनूं क्षेत्र के बच्चों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन से किया अपना नाम, अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 में लाडनूं के चार प्रतिभागियों ने हासिल किए उत्कृष्ट स्थान, अणुव्रत समिति लाडनूं के पदाधिकारियों ने गौरव बढाने के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं

शहर चुनें

Follow Us Now