जैविभा विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह 19 नवम्बर को,
व्यवस्थाओं को लेकर कमेटियों का गठन कर सौंपी जिम्मेदारियां
लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह यहां सुधर्मा सभा में आगामी 19 नवम्बर को अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा। समारोह में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री तथा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अर्जन राम मेघवाल एवं कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ की उपस्थित रहेगी। दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा तैयारियां की जा रही है। इस सम्बंध में विभिन्न व्यवस्थाओं की क्रियान्विति के लिए 12 विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। रजिस्ट्रार देबाशीष गोस्वामी के अनुसार गठित की गई व्यवस्था समितियों में एडवाइजरी कमेटी में संयोजक प्रो. एसके व्यास होंगे एवं सदस्यों में प्रो. जिनेन्द्र जैन व प्रो. रेखा तिवाड़ी शामिल रहेंगी। कोर कमेटी में संयोजक प्रो. बीएल जैन व सदस्य प्रो. युवराज सिंह खंगारोत, प्रो. वंदना कुंडलिया, डाॅ. लिपि जैन व डाॅ. अभिनव सक्सेना हैं। डिग्री एवं मैरिट सर्टिफिकेट कमटी के संयोजक डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज व सदस्यों में रमेश सोनी, रामनारायण गैणा व दीपाराम खोजा हैं। उत्तरीय व गोल्ड मैडल कमेटी में संयोजक प्रो. युवराज सिंह खंगारोत तथा सदस्यों में डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज, डाॅ. अमिता जैन व प्रकाश गिड़िया रहेंगे। निमंत्रण पत्र वितरण, प्रेषण एवं सूचियां तैयार करने के लिए गठित समिति का संयोजक प्रो. जिनेन्द्र जैन, आवास एवं भोजन व्यवस्था समिति में संयोजक प्रो. बीएल जैन,दीक्षांत समारोह के प्रोसेसन एवं रिहर्सल समिति के संयोजक प्रो. जिनेन्द्र जैन, प्रेस व पब्लिसिटी कमेटी के संयाजक दीपाराम खोजा, मंच की सम्पर्ण व्यवस्थाओं के लिए गठित कमेटी में संयोजक प्रो. बीएल जैन को, तिलक व मंगलाचरण समिति की संयोजिका डाॅ. अमिता जैेन, रिसेप्शन एवं रजिस्ट्रेशन कमेटी के सचिव पंकज भटनागर को, वित्त कमेटी के संयोजक रिषभ भूतोड़िया को एवं ब्रांडिंग एवं होर्डिंग कमेटी का संयोजक डीआर खोजा को बनाया गया है।



