पर्यटक गाईड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सीकर। राज्य सरकार की बजट घोषणा के क्रम में पर्यटन क्षेत्र की आधारभूत संरचना के सशक्तीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पर्यटन विभाग द्वारा गाइड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2022 को राज्य के 14 परीक्षा केन्द्रों पर किया जा रहा है।  इस परीक्षा के माध्यम से राज्य को स्थानीय स्तर के 5 हजार पर्यटक गाइड एवं राज्य स्तर के 1000 गाईड प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयनित किए जायेंगे।
स्थानीय स्तर गाइड परीक्षा का आयोजन प्रातः 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं राज्य स्तरीय गाइड परीक्षा का आयोजन अपरानह 2 बजे से 4 बजे तक किया जावेगा।पर्यटन विभाग द्वारा इस परीक्षा की समस्त तैयारियां होटल प्रबंधन संस्थान एवं संबंधित जिला प्रशासन के समन्वय में पूर्ण कर ली गई है। जिला समन्वयकों, केन्दाधीक्षकों, पर्यवेक्षकों, वीक्षकों एवं कानून एवं व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति की जाकर परीक्षा के आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया जाना तय कर लिया गया है। गाइड प्रशिक्षण के लिए झुंझुनूं , सीकर एवं चूरू जिलों की परीक्षा झुंझुनू जिला मुख्यालय पर शहीद कर्नल जे.पी जानू राउमावित झुंझुनू को परीक्षा केन्द्र के रूप में चिन्हित किया गया है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now