जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त को शाम 7 बजे जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में संचार जगत की ओर से आयोजित कार्यक्रम “वंदेमातरम” में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों को “भारत रत्न राजीव गांधी मीडिया एक्सीलेंसी अवार्ड” प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक राहुल गौतम ने बताया कि पत्रकारिता क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर गुलज़ार हुसैन वायलिन एकेडमी के कलाकार देशभक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगे। विख्यात नृत्यगुरु श्वेता गर्ग अपने शिष्यों के साथ खास प्रस्तुति देंगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ होंगे। राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन बृजकिशोर शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समाज कल्याण बोर्ड की चेयरमैन डॉ. अर्चना शर्मा, पीसीसी के सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज, शिक्षाविद एल.सी. भारतीय विशिष्ट अतिथि रहेंगे।






