जयपुर। शहर की 8 विधानसभा सीटों के लिए किये गए एक सर्वे के अनुसार आगामी चुनाव में जयपुर में कांग्रेस को बुरी तरह से पराजय मिलेगी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार हाल ही में एक सर्वे कम्पनी के द्वारा आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक सर्वे जयपुर शहर की 8 विधानसभा सीटों के लिए किया गया,जिसमें राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी जयपुर शहर में सिर्फ और सिर्फ एक मात्र सीट, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र ही जीतने की स्थिति में हैं और बाकी सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित हैं। साथ ही आदर्शनगर विधानसभा की सीट को भाजपा अपने पाले में कर सकती हैं अगर गौ सेवा कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हर दिल अजीज रवि नैय्यर को आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मिलता है, तो मौजूदा विधायक रफीक खान को हार का सामना करना पड़ सकता हैं।







