जसवंतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर कार्यवाही और अन्य चिकित्सक की नियुक्ति की मांग, नवनिर्वाचित सरपंच शिवानी शर्मा ने उठाई क्षेत्र की ज्वलंत समस्या, सौंपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर कार्यवाही और अन्य चिकित्सक की नियुक्ति की मांग,

नवनिर्वाचित सरपंच शिवानी शर्मा ने उठाई क्षेत्र की ज्वलंत समस्या, सौंपा ज्ञापन

लाडनूं (kalamkala.in)। ग्राम पंचायत जसवन्तगढ की ओर से नवनिर्वाचित सरपंच शिवानी शर्मा ने खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी लाडनूं को एक ज्ञापन देकर जसवंतगढ़ स्थित चिकित्सालय में लम्बे समय से चल रही चिकित्सक की अनुपस्थिति एवं नए चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम जसवंतगढ क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक कई दिनों से अस्पताल में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इसके कारण मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है तथा क्षेत्र की आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन चिकित्सक के अनुपस्थित रहने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। विशेषकर वृद्ध, महिलाएं, बच्चे एवं गरीब मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कई लोगों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में महंगा इलाज तक करवाना पड़ता है। इसलिए इस समस्या की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करवाएं। साथ ही, यदि वर्तमान चिकित्सक नियमित रूप से सेवाएं देने में असमर्थ हैं, तो अस्पताल में शीघ्र एक नए चिकित्सक की नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को उचित एवं समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सके और क्षेत्र वासियों को बड़ी राहत मिल सके। ज्ञापन की प्रतियां चिकित्सा मंत्री, जिला कलेक्टर व उपखण्ड अधिकारी को भी भेजी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जसवंतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर कार्यवाही और अन्य चिकित्सक की नियुक्ति की मांग, नवनिर्वाचित सरपंच शिवानी शर्मा ने उठाई क्षेत्र की ज्वलंत समस्या, सौंपा ज्ञापन

शिव सेना राजस्थान का प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन जयपुर में 28 नवंबर को, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा करेंगे संबोधित, राजस्थान में संगठन विस्तार एवं आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर होंगे महत्वपूर्ण निर्णय

शहर चुनें

Follow Us Now