जिला परिषद डीडवाना के उप जिला प्रमुख बने कांग्रेस के हितेश्वर कुमार जाखड़, भाजपा प्रत्याशी महेंद्र चौधरी को 9 मतों से हराया, कांग्रेस की पहुंच 22 मतों तक पहुंची

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला परिषद डीडवाना के उप जिला प्रमुख बने कांग्रेस के हितेश्वर कुमार जाखड़,

भाजपा प्रत्याशी महेंद्र चौधरी को 9 मतों से हराया, कांग्रेस की पहुंच 22 मतों तक पहुंची

डीडवाना (kalamkala.in)। नवीन जिला परिषद् डीडवाना-कुचामन में जिला प्रमुख में कम सदस्य विजयी होने के बावजूद भाजपा ने अपनी जीत हासिल कर बुधाराम गरवा को जिला प्रमुख बना दिया, लेकि उप जिला प्रमुख पद पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को बराबर-बराबर 14-14 मत प्राप्त होने पर लॉटरी निकाली जाकर बुधाराम गरवा को विजयी घोषित किया गया था। ‘उप जिला प्रमुख’ के निर्वाचन में हुए मतदान के बाद रहे निर्वाचन परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र चौधरी को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि इस बार गणित बदल कर कांग्रेस के हितेश्वर कुमार जाखड़ ने 22 मत प्राप्त कर लिए। आर एलपी ने अपना कोई उम्मीदवार खड़ा ही नहीं किया। इससे उनके मतों का लाभ सीधे-सीधे कांग्रेस को मिल गया।
जिला परिषद के उप प्रमुख के चुनाव में गुरुवार को प्रातः 11 बजे तक दो नामांकन-पत्र दाखिल किये गए। इनमें कांग्रेस की ओर से वार्ड 35 से विजित जिला परिषद सदस्य हितेश्वर कुमार ने और भाजपा की ओर से वार्ड 29 से विजित जिला परिषद सदस्य महेंद्र चौधरी ने अपने नामांकन दाखिल किए। 11:30 बजे से हुई नामांकन-पत्रों की संवीक्षा में कोई नामांकन खारिज नहीं हुआ। दोपहर 1 बजे तक अभ्यर्थिता वापस लेने के समय तक किसी ने नाम वापसी नहीं की। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटन के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3.00 बजे से 5.00 बजे तक दोनों उम्मीदवारों भाजपा के महेंद्र चौधरी व कांग्रेस से हितेश्वर कुमार जाखड़ के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिला परिषद डीडवाना-कुचामन के जिला प्रमुख पद पर भाजपा के बुधाराम गर्वा हुए निर्वाचित, लॉटरी से आया परिणाम रहा भाजपा के पक्ष में, भाजपा के बुधाराम गरवा को 14 और कांग्रेस की पूनम को भी 14 मत मिलने पर निकाली लॉटरी, बराबर मत मिलने पर लॉटरी की अपनाई गई प्रक्रिया

शहर चुनें

Follow Us Now