मक्का मदीना में उमराह करने के लिए जायरिनों का दल कुचेरा से हुआ रवाना


पवन पहाड़िया, पत्रकार। कुचेरा (kalamkala.in)। सऊदी अरब के मक्का-मदीना में उमराह करने के लिए कुचेरा से मोहम्मद साकिर चौहान के नेतृत्व में जायरिनों का यात्री दल रवाना हुआ। परिवारजनों सहित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उमराह के लिए रवाना हुए जायरीनों को फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर उमराह के लिए बधाई और मुबारकबाद दी। हाजी अब्दुल मजीद चौहान ने बताया कि कुचेरा से मोहम्मद सऊद बड़गुजर, खुर्सिदा चौहान, मोहम्मद साकिर चौहान, रजिया बानो, मोहम्मद जुबैर चौहान, जाहिरा बानो, मुफरा बानो, मोहम्मद जाकिर चौहान, फेमिदा बानो, मोहम्मद आबिद, सीमा बानो, समीना बानो, अब्दुल वकील बड़गुजर, गुलशन बानो, आबेदा बानो, अब्दुल हकीम खेजड़ला, अफसाना बानो सहित कई जायरीन परिवारजनों के साथ रवाना हुए। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार अब्दुल समद राही, मोहम्मद इम्तियाज, रिहाना रानू, सीमा परवीन, नाजिया बानो, मोहम्मद फारूक चौहान, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद अली, फरजाना, ठेकेदार रिजवान खताई, मोहम्मद साबिर ब्यावर, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद यासीन, हाजी मोहम्मद रफीक बड़गुजर, हाजी मोहम्मद जाकिर बड़गुजर, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद बसीर, मोहम्मद खुर्शीद, अब्दुल रकीब चौहान, मोहम्मद अहसान, मोहम्मद साजिद रिया, मोहम्मद माबूद, मोहम्मद निसार रिया, अब्दुल कबीर, सहित मुस्लिम समाज के व्यक्तियों द्वारा फूलमालाओं से इस्तकबाल कर मुस्लिम समाज सहित सभी समुदाय के लोगों ने माला पहना कर उन्हें विदा किया। इन उमरा जायरीनों को विदा करते समय, दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों सहित मुस्लिम समुदाय में खुशी का माहौल था। वहीं सभी जायरीनों के जाने से पहले अपने करीबी रिश्तेदार एवं परिवार व गांव के लोगों से मुलाकात करने के बाद रवाना हुए। इस मौके पर किसी के चेहरे पर खुशी थी तो किसी की आंखों में आंसू थे।



