लाडनूं पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी, बसु मंडा 2 मतों से जीत कर प्रधान बनी, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी हुई भीतरघात की शिकार, तीन जनों ने क्रॉस वोटिंग कर किया धोखा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी, बसु मंडा 2 मतों से जीत कर प्रधान बनी,

भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी हुई भीतरघात की शिकार, तीन जनों ने क्रॉस वोटिंग कर किया धोखा

लाडनूं (kalamkala.in)। पंचायत समिति लाडनूं के प्रधान पद के लिए हुआ निर्वाचन राजनीतिक तिकड़मों और खरीद-फरोख्त के अंदेशों को लेकर खासा चर्चा में रहा और कम सदस्य होते हुए भी कांग्रेस अपना प्रधान बनाने में कामयाब हो गई। कांग्रेस की बसु मंडा 2 मतों से विजयी घोषित की गई है। भाजपा बहुमत में होते हुए भी भीतरघात के चलते जीती हुई बाजी हार गई। यहां से कुल 27 निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया। इनमें से एक भी मत खारिज नहीं हुआ और एक भी मत नोटा को नहीं पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश बागड़ा को भी एक भी मत नहीं पड़ा। शुक्रवार को हुए मतदान में कांग्रेस की उम्मीदवार बसु मण्डा पत्नी महेन्द्र मंडा निवासी निम्बी जोधां को 12 मत मिले, जबकि भाजपा की राजश्री शेखावत पत्नी करणी सिंह राठौड़ को 10 मत प्राप्त हो पाए। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की रचना पत्नी नरेन्द्र निवासी मालगांव को 5 मत मिले। इस प्रकार इंडियन नेशनल कांग्रेस की बसु मण्डा 2 मतों से प्रधान पद हेतु निर्वाचित घोषित की गई।

किसने किया भाजपा के साथ भीतरघात?

क्षेत्र में इस स्थिति को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है। लोग कह रहे हैं कि जिस भाजपा के सिम्बल पर 13 सदस्य जीते थे, उनमें से सिर्फ 10 ही कैसे बचे और 3 गायब कैसे हो गए। जो कहानियां सामने आ रही हैं, उनमें तीनों नाम भी धड़ल्ले से लिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो उनके फोटो, वीडियो और नामों का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। इनमें से ओमप्रकाश बागड़ा कसूम्बी, जिन्होंने भाजपा से बागी बन कर निर्दलीय फार्म भरा, उन्होंने खुद का वोट भी खुद को नहीं देकर कांग्रेस के पक्ष में डाला। जसवंतगढ के सम्पत बोचीवाल और उदरासर के मुलाराम ने भी भाजपा के बजाय कांग्रेस को चुना, जबकि वे भी भाजपा के सिम्बल से पंचायत समिति सदस्य बने थे। इनको मतदान से पूर्व ही कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के साथ देखा गया था, जिसके वीडियो भी वायरल हो गए। इधर निर्दलीय पंचायत समिति सदस्य बनी सुमित्रा ने भी कांग्रेस को साथ दिया। इस तरह से सिर्फ 8 सदस्यों वाली कांग्रेस रिजल्ट में उलटफेर करने में कामयाब रही और कुल 12 वोट जुटा लिए। भाजपा को 3 सदस्यों के छोड़ कर चले जाने भाजपा 13 सदस्य होते हुए भी सिर्फ 10 पर ही सिमट गई। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भाजपा या कांग्रेस किसी को भी अपना समर्थन देने के बजाय अपना प्रत्याशी अलग खड़ा करके अपने 5 सदस्यों का ढेर अलग कर लिया। इस तरह चालबाजियों, तिकड़मों अथवा खरीद-फरोख्त की कहानियां जो शुक्रवार को शुरू हुई हैं, वे लम्बे समय तक चलने वाली हैं। संभव है कि कुछ नई और अलग ही कहानियां भी खुल कर सामने आ सकती हैं। अंदरुनी हालात और भीतरघात की कथाएं सभी खुलनी निश्चित है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में बेसहारा सांडों की भिड़ंत में एक महिला की मौत के बाद भड़के लोग, नगर पालिका ने समाधान के लिए किया आश्वस्त, पार्षद उमरदीन के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय का घेराव, धरना और ज्ञापन सौंप कर मृतका के परिवार के लिए मुआवजा की मांग के साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई गई

जसवंतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर कार्यवाही और अन्य चिकित्सक की नियुक्ति की मांग, नवनिर्वाचित सरपंच शिवानी शर्मा ने उठाई क्षेत्र की ज्वलंत समस्या, सौंपा ज्ञापन

शिव सेना राजस्थान का प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन जयपुर में 28 नवंबर को, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा करेंगे संबोधित, राजस्थान में संगठन विस्तार एवं आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर होंगे महत्वपूर्ण निर्णय

शहर चुनें

Follow Us Now