महिला ने दी रेप और छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी, खुद को पुलिस में बताया और कहा, पिस्तौल रखती हूँ मार डालूंगी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लैब में घुसकर महिला ने तोड़फोड़ की, स्टाफ को दी रेप केस में फंसाने की धमकी, CCTV में कैद हुई वारदात
चूरू। यहाँ नए बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम विजन लैब में घुसकर एक महिला ने तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान महिला ने लैब में मौजूद स्टाफ से मारपीट कर उन्हें रेप और छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। महिला की पूरी वारदात लैब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

लैब कर्मचारी रवि बाल्मीकि ने बताया कि शुक्रवार की शाम को स्टाफ सहित लैब में बैठा था। उसी दौरान एक महिला आई। जिसने कुछ ब्लड टेस्ट करवाए थे। जिनकी जांच कर रिपोर्ट उसको दे दी गई थी। एक जांच की रिपोर्ट 24 घंटे बाद मिलती है। वो जांच लेने शुक्रवार सुबह उसका बेटा आया था। जो जांच रिपोर्ट ले गया। शाम करीब सवा पांच बजे लीलावती चौधरी लैब में आते ही गालियां देने लगी।

स्टाफ ने उसको रिसेप्शन पर आकर बात करने के लिए कहा तो वो आग बबूला हो गई। लैब में मौजूद स्टाफ को गंदी गंदी गालियां देने लगी। लैब में रखे 2 कम्प्यूटरों को भी फेंककर तोड़ दिया और लैब के स्टाफ का मोबाइल छीनकर ले गई। वहीं मौजूद स्टाफ के साथ थाप मुक्कों से मारपीट की। वहीं स्टाफ को रेप और छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उसने कहा कि वह पुलिस में है और उसके पास पिस्टल है। मैं तुम सभी लोगों को जान से मार दूंगी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस थाने के एसआई रमेश पन्नू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।[the_ad id=”771″][the_ad id=”1853″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now