बच्चादानी के जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक कर दी पीड़ित महिला को राहत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के श्रीराम मंगलम होस्पिटल में लगातार जटिल रोगों का सफल इलाज

लाडनूं। क्षेत्र में जटिल से जटिल रोगों में सफलता पूर्वक इलाज और आपरशन करने में अग्रणी रह कर जयपुर, सीकर, बीकानेर आदि बाहर के चक्कर लगाने से लोगों को निजात दिलाने वाले स्थानीय श्रीराम मंगलम होस्पीटल ने फिर एक कीर्तिमान कायम किया है। यहां बच्चादानी निकालने के जटिल आपरेशन को सफलता पूर्वक करके यहां के चिकित्सकों की टीम ने अस्पताल का नाम रोशन किया है। इसमें डा. अमरजीत चावला के दीर्घ अनुभव का महिला को लाभ मिल पाया। इस आपरेशन में दोनों तरफ की ट्यूब और अंडादानी दोनों बच्चादानी के पीछे की तरफ चिपके हुए थे। इसके कारण इस आपरेश्न की जटिलताएं बढ गई थी। लेकिन डा. अमरजीत चावला के दीर्घ अनुभव एवं डा. रोनक मोदी तथा सहयोगी शल्य टीम के सहयोग से सफलता पूर्वक इस शल्य क्रिया को अंजाम दिया जा सका।
जटिलताओं के बावजूद किया सफल आपरेशन
इस मामले में सभी जटिलताओं के बावजूद सफल आपरेशन किया जा सका। लाडनूं निवासी श्रीमती यास्मीन बानो पत्नी मोहम्मद रफीक को काफी समय से अत्यधिक रक्तस्त्राव एवं पेटदर्द की पीड़ा थी। महिला के परिजन उसकी तकलीफों के बावजूद आपरेशन को टाल रहे थे तथा उसे निरंतर दवाईयों पर रखे हुए थे। उसे सब जगह दिखाया गया, लेकिन जटिल केस होने से नकार दिया गया। जब उस महिला को यहां के श्रीराम मंगलम अस्पताल में दिखाया गया, तो उसके सभी परीक्षण करने के बाद उस पीड़ित महिला एवं परिजनों की सहमति से आपरेशन करके उस महिला की बच्चेदानी को निकालने का निर्णय लिया गया। श्रीराम मंगलम होस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूतिरोग विशेषज्ञ डा. अमरजीत चावला, डा. रौनक मोदी, निश्चेतन विशेषज्ञ डा. अभिषेक शर्मा एवं मंगलम अस्पलाल की शल्य टीम द्वारा सफलतापूर्वक आपरेशन करके महिला को राहत पहुंचाईं। आपरेशन के बाद यह महिला अब अच्छा महसूस कर रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नशाखोरी को सरकारी अधिकारियों का बढ़ावा, मिलीभगत से मिल जाता है चढावा, अब कौन बोलेगा इन पर धावा, लाडनूं के जोधां का बास में शराब के अवैध विक्रय पर किसी का कोई अंकुश नहीं, शरीफ लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं आधी रात को शराबी

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

शहर चुनें

Follow Us Now