लाडनूं में लम्पी रोग से मृत पशुओं के तत्काल निस्तारण के लिए 3 टीमों का गठन पालिकाध्यक्ष ने शहर में केमिकल छिड़काव के निर्देश दिए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। नगरपालिका के अध्यक्ष रावत खां ने शहर में तेजी से फैल रहे गायों के लम्पी रोग की रोकथाम करने और गौवंश को पूरी तरह से रोगमुक्त करने के सम्बंध में पालिकाकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों एवं मौजूद पार्षदों के साथ बैठक करके इस लम्पी महामारी से गायों को बचाने और उठाए जाने वाले कदमों के बारे में चर्चा की और तत्पश्चात् निर्देश जारी किए। पालिकाध्यक्ष रावत खां ने कर्मचारियों को इस सम्बंध में समस्त आवश्यक कार्यवाही तत्परता से किए जाने के आदेश देते हुए कहा कि शहर में मृत पशुओं के उचित निस्तारण के लिए ठेकेदार के स्थान पर पालिका कर्मियों की 3 टीमों का गठन किया जाएगा। मृत पशुओं के दफनाने के लिए जेसीबी की मदद से तत्काल खड्डा खुदवाया जाकर उसमें नमक डालकर तत्काल मिट्टी डाल कर मृत पशु को दफनाया जाएगा। इससे यह संक्रमण आगे से आगे विस्तार नहीं कर पाएगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर के सभी मुख्य मार्गों पर फायर ब्रिगेड की मदद से सोडियम हाइड्रो क्लोराइड का छिड़काव करवाने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। शहर की तंग गलियों में भी छिड़काव करने के लिए दो ट्रेक्टर मशीनों का इंतजाम भी किया जाकर इस बीमारी से निजात दिलाने में कोई कसर नहंत्रीं रखी जाएगी। इस बैठक में कार्यालय सहायक संजय बारासा के अलावा अन्य कर्मचारी एवं पार्षद मुरलीधर सोनी, ओमसिंह मोहिल, सुरेश खींची, शहाबुद्दीन खान, अशफाक खान, राजेंद्र चोटिया, महेंद्र जमादार, प्रकाश, राकेश आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now