जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती

नागौर | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। पूर्व मंत्री हबीबुरर्हमान की अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम में सबसे पहले राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री हबीबुरर्हमान ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के अग्रदूत थे। साथ ही बताया कि वर्तमान गांधी परिवार देश को समर्पित है। मोतीलाल चंदेल ने कहा कि युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार राजीव गांधी ने ही प्रदान किया था। राधेश्याम सांगवा ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान आईदानराम भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष दिलफराज खान, राजकुमार व्यास, ओमप्रकाश सेन व महावीर कोठारी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर हीरालाल भाटी, शौकत अली, मोडाराम भादू, भंवरलाल खुडखुडिया, प्रेमसुख जाजडा, मुरली पार्षद, विमल सोनी, मिठूराम ढाका, विजय काला, रामनिवास गर्वा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now