रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, पहचान के लिए रतननगर पुलिस कर रही है कोशिश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चूरू। चलती ट्रेन से गिर कर घायल होने अथवा मारपीट करके रेलवे ट्रेक पर फेंक दिए जाने की संभावनाओं वाले मामले में रतननगर पुलिस थाने द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल चूरू-देपालसर रेलवे ट्रेक पर शनिवार रात को लहूलुहान हालत में पड़े मिले अज्ञात व्यक्ति को उच्च चिकित्सार्थ जयपुर के लिए रैफर किया गया है। इस घायल व्यक्ति के पास अपनी पहचान का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला और वह स्वयं अपने बारे में कुछ भी बता पाने में असमर्थ है। रतननगर पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है।
रेलवे ट्रेक पर लहूलुहान हालत में पाए जाने के बाद उस व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रतननगर थाना पुलिस ने उस व्यक्ति की गम्भीर हालत होने से राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया और सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल दयाराम मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों से घायल की जानकारी ली।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now