लाडनूं। बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए नगर पालिका क्षेत्र में सोमवार को फोगिंग मशीन से केमिकल धुएं का छिड़काव कार्य शुरू किया गया है। फॉगिग का यह कार्य पहले दिन शहर के वार्ड नंबर 1, 2 और 38 में किया गया। लंपी स्किन डिजीज के कारण बड़ी संख्या में गायों के मृत होने की सूचना पर अधिशासी अधिकारी डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने स्वयं मौके पर जाकर त्वरित गति से निस्तारण के लिए कार्य व्यवस्था का जायजा लिया और कार्य में संलग्न कार्मिकों को कार्य में तेजी लाने के लिए आदेशित किया।
डा. भास्कर ने शहर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरस्त करने लिए जिम्मेदार कंपनी को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर लाइट ठीक करने के लिए कहा। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी मैंसर्स एचके कंस्ट्रक्शन को भी कचरे के संग्रहण और परिवहन में लापरवाही बरतने के लिए नोटिस जारी किया गया।







