आपसी विवाद में कुछ युवकों ने मिलकर किया एक युवक को लहुलुहान, किसी नुकीली वस्तु से किया युवक को घायल, वारदात के कारणों में छेड़खानी के बाद विवाद के हिंसक रूप लेने की संभावना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आपसी विवाद में कुछ युवकों ने मिलकर किया एक युवक को लहुलुहान,

किसी नुकीली वस्तु से किया युवक को घायल, वारदात के कारणों में छेड़खानी के बाद विवाद के हिंसक रूप लेने की संभावना

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर के मुख्य डाकघर के पीछे की बस्ती में रविवार शाम को कुछ युवकों ने एक युवक को किसी धारदार औजार से घायल कर दिया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया जाकर उसका उपचार किया गया। इस मामले में पुलिस ने घायल युवक के भाई की तरफ से एक एफआईआर दर्ज की है, जिसकी जांच की जा रही है। इस वारदात के बारे में जानकारी मिली है कि किसी लड़की से छेड़खानी को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था, जो हिंसक झड़प में बदल गया। इसमें गुस्साए आरोपी आसिफ पुत्र मोहम्मद इरशाद ने अशरफ खिलजी पुत्र मोहम्मद आरिफ सिलावट के चेहरे और गर्दन पर हमला कर दिया। हमला किसी नुकीली वस्तु से किया गया, जिससे प्रारंभ में चाकू से हमला बताया गया था। बाद में कहा गया कि किसी अन्य नुकीली वस्तु, जो पेंसिल या पेंसिलनुमा अन्य हो सकती है, से हमला कर घायल किया गया। घायल हालत में लहुलुहान अशरफ को यहां राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया , जहां उसका इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी जुटाई। जांच अधिकारी नवाब खान ने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट घायल अशरफ के भाई मुशर्रफ सिलावट से प्राप्त हुई और मामले की जांच के साथ हमला कर घायल करने के पीछे के कारणों की जांच भी की जा रही है। इस प्रकरण में पुलिस ने प्रारम्भिक कार्रवाई में इरशाद सिलावट पुत्र इब्राहिम सिलावट को शांति भंग के तहत गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा हमले के मुख्य कारण और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now