किराए पर ट्रेक्टर-ट्रोली लेकर शुरू किया गौ सेवा का अनूठा काम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घर-घर घूम कर गायों के लिए इकट्ठा कर रहे हैं अनाज और अन्य सामग्री, रूण गांव में हर अमावस्या और ग्यारस पर घूमेगा ट्रैक्टर

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। लंपी बीमारी से हो रही अकाल मौतों के कारण और गायों की बीमारी के कारण हो रही बुरी दशा को देखते हुए अनेक गोप्रेमियों खुद-ब-खुद गांव-गांव में अपनी सेवाएं देनी शुरू की है। गांव रूण के बाबूलाल प्रजापत उर्फ ढेला ने अपने निजी खर्च से गांव रूण में ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लेकर गौ माता के लिए अनाज, गुड़, रोटी,चारा व अन्य सामग्री घर-घर से इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अमावस्या और ग्यारस को यह ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव के विभिन्न मोहल्लों में घूमकर सामग्री इकट्ठा करेगी और गांव के दो गौशालाओं में आधा-आधा सामान गायों के लिए दिया जाएगा, ताकि गायों को भरपेट पौष्टिक भोजन मिल सके। इस कार्य में उनका सहयोग पप्पूराम सेन और सुरेश डूकिया भी कर रहे हैं। दोनों गौशाला संचालक रामेश्वर गोलिया और पूर्व सरपंच हुकमीचंद सोनी ने इनके कार्य को सराहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

शहर चुनें

Follow Us Now