नागौर की लक्ष्मी स्टेट ओपन 10वीं की परीक्षा में रही प्रदेश टॉपर, 84.6 प्रतिशत अंक हासिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागौर की लक्ष्मी स्टेट ओपन 10वीं की परीक्षा में रही प्रदेश टॉपर, 84.6 प्रतिशत अंक हासिल

2015 के बाद छूट गई थी पढ़ाई मगर 6 साल बाद वापिस पढ़ना शुरू किया और पूरे राज्य में लहराया सफलता का परचम

नागौर। सफलता की यह कहानी एक ऐसी गृहिणी की है, जिसकी पारिवारिक कारणों के कारण बार बार पढ़ाई बीच में छूट गई और दसवीं तक भी शिक्षा हासिल नहीं कर पाई। इस बीच घरवालों ने शादी कर दी मगर माध्यमिक स्तर पर भी शिक्षित नहीं होने का मलाल बना रहा। आखिरकार 6 साल बाद पढ़ना शुरू किया। राजस्थान स्टेट ओपन से 10वीं पास करने की ठानी। करीब 5 माह तक नियमित अध्ययनन किया और आज यह गृहिणी जिले में नहीं बल्कि पूरे राजस्थान प्रदेश में सर्वाधिक अंक लाकर टॉपर बन गई है। इन्होंने 84.6% अंक प्राप्त करके राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस सफलतम कहानी की किरदार है नागौर के नकाश गेट के अंदर महिला पुलिस थाने के पीछे रहने वाली 28 वर्षीय लक्ष्मी प्रजापत। अजमेर के पीएचईडी विभाग में कार्यरत गोपाल प्रजापत की पत्नी लक्ष्मी प्रजापत 28 वर्ष की है। ये मूल रूप से चूरू जिले के बीदासर गांव की है। इनके पिता कामकाज के सिलसिले में नेपाल के काठमांडू मे रहते है। इस कारण कई दफा इनकी स्कूली शिक्षा बीच बीच में छूटती रही क्योंकि इन्हें पिता के साथ काठमांडू जाना पड़ता था। इस बीच 2018 में इनकी शादी नागौर के गोपाल प्रजापत के साथ हो गई। उसके बाद पढ़ाई पूर्णतया छूट गई। लक्ष्मी को इसका मलाल था। बाद में इन्होंने स्टेट ओपन से 10वीं की परीक्षा देना तय किया। लगातार पांच छह तक नियमित पढाई। लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने रोजाना 8 घंटे तक पढाई की। इसी का नतीजा है कि वे आज पूरे प्रदेश में अव्वल रही है। स्टेट ओपर स्कूल के परीक्षा प्रभारी सीताराम सियाग ने बताया कि लक्ष्मी ने 84.6% अंक प्राप्त करके राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस आशय की सूचना मिलते ही स्कूल में भी खुशी का माहौल हो गया क्येांकि नागौर से केवल लक्ष्मी ने ही प्रदेश में टॉपर का खिताब हासिल किया है। कांकरिया स्कूल के व्याख्याता अजय शर्मा  ने भी इस सफलता पर लक्ष्मी प्रजापत का मुंह मीठा कराकर अभिनंदन किया। उदय भास्कर से बातचीत में लक्ष्मी ने बताया कि उनकी जैसी कई नव विवाहिताओं की पढाई पारिवारिक कारणों से छूट जाती है। उन्हें पढाई बंद करनी पउ़ती है मगर यदि हम ठान लें तो कोई काम मुश्किल नहीं है। लक्ष्मी ने बताया कि उसका मकसद यही था कि वह प्रथम श्रेणी से पास हो जाए और उसी लक्ष्य को केंद्र में रखकर उसने पढाई शुरू की। संयोग से सारे पेपर अच्छे हुए तब लगा कि शायद मैं प्रथम श्रेणी से भी अधिक अंक ला सकती हूं। लक्ष्मी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति सहित ससुरालवालों को दिया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now