दो हादसों में चार जने घायल, ट्रक से भिड़ी ट्रेक्टर-ट्रोली से सड़क पर पत्थर बिखरे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। यहां बादेड़ गांव के पास पत्थरों से भरी ट्रेक्टर-ट्रोली और ट्रक के भिड़ जाने से मेगा हाईवे पर पत्थर बिखर गए। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया और उसका ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, बालसमंद गांव के पास दो बाइकों में टक्कर होने से बाइक सवार तीन जने घायल हो गए। सोमवार को बादेड़ के पास मेगा हाईवे पर पत्थरों से ओवरलोड भर कर गुजर रही ट्रेक्टर-ट्रोली सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। दोनों वाहनों में आमने-सामने हुई इस भिड़ंत के बाद ट्रोली में ओवरलोड रूप से भरे पत्थर वहां सड़क पर आसपास में बिखर गए। घटना में घायल हुए ट्रैक्टर चालक की मदद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर की। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली पत्थरों से भर कर डीडवाना की तरफ जा रही थी। इसके सामने डीडवाना से लाडनूं की तरफ आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हेड कांस्टेबल गुमानाराम ने जाब्ते मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरे हादसे में पास के ही बालसमंद गांव के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। गतरात्रि हुई इअस घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से स्थानीय सरकारी अस्पताल लाया जाकर घायलों का उपचार शुरू किया गया। इस दुर्घटना में घायल शक्ति सिंह पुत्र मदन सिंह, रणजीत सिंह पुत्र हनुमान सिंह व रतन सिंह पुत्र हनुमान सिंह निवासी रोडू हैं। इनमें से दो जनों रणजीत सिंह व रतन सिंह को हाई सेंटर के लिए रेफर किया गया है। कर दिया गया। शक्ति सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर रोडू जा रहा था ओर सामने से रंणजीत सिंह व रतन सिंह रोडू से बाईक लेकर बालसमंद रेलवे स्टेशन आ रहे थे। अचानक दोनों में भिड़ंत हो गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now