15 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का हुआ समापन, 95 रोगी हुए लाभान्वित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लक्ष्मणगढ (बाबूलाल सैनी)। लक्ष्मणगढ नागरिक परिषद की ओर से परिषद कार्यालय में आयोजित 15 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। शिविर में 95 रोगी लाभान्वित हुये जिनमें 75 प्रतिशत महिलाएं थीं।
शिविर में डॉक्टर श्रवण कुमार शर्मा, डॉक्टर कृष्ण लाल जोशी तथा डॉक्टर राजवीर सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर के समापन पर आयोजित समारोह में डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि शिविर में एक्यूप्रेशर, सुजोक और रेकी पद्धति से रोगियों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों चिकित्सा पद्धति कारगर और विश्वसनीय है, जिसमें पूर्ण उपचार होने में समय अवश्य लगता है। उन्होंने बताया कि शिविर में लकवा, श्वांस, कमर दर्द, सर्वाइकल, सिर दर्द, घुटनों में दर्द आदि बीमारियों के रोगियों ने लाभ उठाया।
समापन समारोह में परिषद के संरक्षक अर्जुन अवार्डी, सुरेश मिश्रा, राजकुमार पारीक ने प्रदान की गई सेवाओं के लिए आभार जताया। संचालन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप बजाज ने किया। प्रारम्भ में परिषद के सचिव निशान्त गोयनका, सह सचिव सचिन झांकल, युवा प्रकोष्ठ सचिव मयंक शर्मा, अनिल इन्दोरिया, सुल्तान सिंह ढाका, पवन मारोठवाला आदि ने परिषद की ओर से चिकित्सकों को सम्मानित कर तथा अतिथियों का स्वागत किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now