दो कांस्टेबलों की जांबाजी से बची पांच जिंदगियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

जयपुर।  थाना मोती डूंगरी के बीस दुकान इलाके के तड़का रेस्टोरेंट में दोपहर में दूसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट से आग लग गई जो की तेजी से घर के पर्दों, गद्दों और कई सामानों तक को चपेट में ले लिया,

आग की सूचना मिलते ही थाना मोती डूंगरी की टीम के कांस्टेबल मुकेश कुमार शर्मा और नवीन कुमार मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद भीड़ ने बताया कि आग लगी मंजिल में पांच लोग भी आग से घिरे हुए हैं। फायर ब्रिगेड के आने की इन्तजार किए बगैर इन दोनो कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आग लगी सीढ़ियों से अपने आप को बचाते हुए मदद की गुहार लगा रहे पांच जनों को बहुत तेजी से सुरक्षित नीचे उतार लाए, कांस्टेबल मुकेश कुमार शर्मा ने बताया की वह सिविल ड्रेस में ड्यूटी पर थे और इनकी बचाने की गुहार के आगे दमकल का इन्तजार करना इन लोगो की जिंदगियों को खतरे में डालना था इसलिए उन्होंने तेजी से मौका मुआयना कर उन्हे नीचे उतारने का रास्ता सोच लिया और इन पांच लोगो को बचाने ऊपर पहुंच गए।
यहां मौजूद लोग पुलिस के इन कांस्टेबलों की हिम्मत देख कर सभी लोग इन्हें बधाईयां देते रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now