अब स्टेट हाईवे पर भी फास्टैग से कटेगा टोल जुलाई से होगी इसकी शुरुआत: 51 स्टेट हाईवे पर हैं 136 टोलबूथ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

जयपुर (कलम कला संवाददाता)। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तर्ज पर अब राजस्थान में स्टेट हाईवे पर भी टोल के लिए आपको कैश नहीं देने पड़ेंगे। स्टेट हाईवे बनाने वाली एजेंसी राजस्थान स्टेट रोड डवलपमेंट कॉरपोरेशन लि. (RSLDC) और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलेपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ राजस्थान (RIDCOR) ने भी फास्टैग के जरिए टोल वसूली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। RSLDC ने जयपुर के दो स्टेट हाईवे से इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तहत करने का फैसला किया है। इसे जुलाई के अंत तक शुरू किया जाएगा। रिडकोर ने जुलाई अंत तक अपने सभी टोल बूथों पर फास्टैग सिस्टम शुरू करने की बात कही है।

साल के अंत तक पूरा हो जाएगा काम

राजस्थान में RSLDC और RIDCOR के कुल 51 स्टेट हाईवे हैं, जिनके कुल 136 टोल बूथ हैं। RSLDC के एमडी संदीप माथुर की मानें तो RSLDC के बनाए स्टेट हाईवे पर फास्टैग का काम जुलाई से शुरू हो जाएगा। फिलहाल इसे जयपुर में जयपुर-भीलवाड़ा और जयपुर-जोबनेर हाईवे पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। राजस्थान में RSLDC के 37 स्टेट हाईवे हैं, जिन पर 105 टोल बूथ हैं। इन सभी पर फास्टैग लगाने का काम इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।

टोल लीकेज भी बचाया जा सकेगा

रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलेपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ राजस्थान (रिडकोर) ने भी अपने सभी स्टेट हाईवे पर जुलाई तक फास्टैग लगाने पर काम शुरू करवा दिया है। रिडकोर अधिकारियों ने बताया कि जुलाई अंत तक रिडकोर के 14 स्टेट हाईवे के 31 टोल बूथों पर इसे शुरू किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो इससे न केवल लोगों के समय की बचत होगी, बल्कि टोल लीकेज भी बचाया जा सकेगा।

नहीं बनवाना पड़ेगा दूसरा फास्टैग

इन हाईवे पर उसी फास्टैग से पैसा कटेगा, जो वर्तमान में लोगों की गाड़ियों पर लगे हैं। स्टेट हाईवे की इन एजेंसियों ने एनएचएआई (NHAI) से दो महीने पहले एक टाइअप किया था। इसमें फास्टैग लगाने और उनसे टोल टैक्स वसूली करने का समझौता हुआ था। टोल की दरें वही रहेंगी, जो अभी हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

शहर चुनें

Follow Us Now