कोविड का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करवाने के निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला कलेक्टर ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

नागौर। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में वर्चुअल माध्यम से आयोजित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि कोविड टीकाकरण के लक्षित वर्ग का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करवाएं, सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी टास्क फोर्स की बैठक नियमित रूप से करवाएं एवं विद्यालय प्रधान से छात्रों के शत-प्रतिशत टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी लेवें। उन्होंने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 15 जुलाई के बाद से अब तक पट्टा वितरण की स्थिति की समीक्षा कर सरकारी संस्थाओं को जारी पट्टों की प्रगति जानी एवं शिविर का अधिकतम लाभ लेने व वंचित सरकारी भवनों के पट्टे अभियान के तहत बनवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पल्स पोलिया और पालनहार को सफल बनाएं

जिला कलेक्टर समारिया ने 18 सितंबर से राज्य के 24 जिलों (नागौर सहित) में शुरू हो रहे पल्स पोलियों एसएनआईडी अभियान के लिए कहा कि अभियान का अधिकतम प्रचार प्रसार करें एवं सभी विभाग आपसी समन्वय से इसे सफल बनाएं। उन्होंने पालनहार रिन्यूअल में जिले की स्थिति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को बचे हुए बच्चो का पालनहार योजनांतर्गत रिन्युअल पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्या के लिए लिखित में संवाद करने की बात भी कही।

आधार कार्ड की मतदाता सूचि से लिंक्ड की मोनिटरिंग हो

उन्होंने मतदाता पहचान पत्र के आधार लिंकेज संबंधित कार्य के लिए कम प्रगति वाले बीएलओ को मोटिवेट करने और नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर अधिकतम प्रगति दर्शाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को नामांतरण से संबंधित पेंडेंसी को निपटाने, संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने व निस्तारण करने, सीएमओ के श्वेत व नीला पत्र से संबंधित पत्र के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। वीसी में उपखंड अधिकारी सुनील पंवार, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. महेश कुमार मीणा, सीएमएचओ डॉ. महेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे।ं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल मीणा सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now