महर्षि दधीचि जयंती पर उनके त्याग को किया याद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  1. कुचेरा के बंशीवाले मंदिर में हुआ आयोजन

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। छोटा बाजार के बंशीवाले मंदिर में महर्षि दधीचि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पंडित सत्यनारायण गार्ड ने महर्षि दधीचि के जीवनकाल की व्याख्या की और बताया कि पुराणों में भी दधीचि ऋषि का उल्लेख मिलता है। वे एक महान तपस्वी ऋषि थे। उनके पिता का नाम अथर्वा, माता का नाम चित्ति, पत्नी का नाम गभस्तिनी और पुत्र का नाम पिप्पलाद ऋषि था। कुछ जगहों पर इनकी पत्नी का नाम शांति बताया गया है, जो कर्दम ऋषि की पुत्री थीं। दधीची जंयती भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। महर्षि दधीचि ने वज्र के लिए अपनी हड्डियों का दान देने वाले महान संत दधीचि की रीढ़ की हड्डी से एक हथियार बनाया गया था, जिसका नाम वज्र रखा गया। वृत्रासुर एक शक्तिशाली असुर था, जिसने देवताओं के नगरों पर कई बार आक्रमण करके उनकी नाक में दम कर रखा था। अंत में इन्द्र ने मोर्चा संभाला और उससे उनका परस्पर घोर युद्ध हुआ, जिसमें वृत्रासुर का वध हुआ। इन्द्र के इस वीरतापूर्ण कार्य के कारण चारों ओर उनकी जय-जयकार और प्रशंसा होने लगी थी। कहते हैं कि बची हुई हड्डियों से और भी हथियार बने थे। उन महान त्यागी महर्षि दधिची की जयंती मंदिर परिसर में मनाई गई, जिसमें महेश दाधीच, बसन्त, सुरेश, पंडित सत्यनारायण रिटायर गार्ड, रामकिशोर, हेमंत कुमार, दिलीप, वासुदेव, देवेन्द्र काकडा, पवन, ललित, रोशन, ज्ञानेश्वर, गौरव आदि के साथ महिला मंडल ने भी भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now