लाडनूं में दिनदहाड़े 3 लाख रूपयों का बैग छीन कर भागा बदमाश, चालू बाईक पर टंगा थैला अचानक झपट कर ले गया, पीछा करने पर भी नहीं पकड़ा जा सका, सीसी टीवी कैमरों में कैद हुई वारदात 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में दिनदहाड़े 3 लाख रूपयों का बैग छीन कर भागा बदमाश,

चालू बाईक पर टंगा थैला अचानक झपट कर ले गया, पीछा करने पर भी नहीं पकड़ा जा सका, सीसी टीवी कैमरों में कैद हुई वारदात 

लाडनूं। यहां दिनदहाड़े राहूगेट जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर खुलेआम बैंक से रूपए लेकर आ रहे एक व्यक्ति से 3 लाख रूपयों एवं अन्य दस्तावेजों से भरा थैला चलती बाईक से झपट कर चोर फरार हो गया। इस वारदात की रिपोर्ट यहां पुलिस थाने को सौंप कर पीड़ित हसन अली खां पुत्र अलीम मोहम्मद खां कायमखानी निवासी बड़ा बास लाडनूं ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब एक बजे वह राहूगेट स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की शाखा ने अपने खाते से 3 लाख रूपए निकलवाकर थैले में रखे और वह थैला अपनी मोटर साईकिल पर टांग कर अपने घर जा रहा था। वह राहूगेट से सब्जी मण्डी की तरफ से होकर रवाना हुआ। तभी कुछ ही आगे सुख-सदन के पास पंहुचने पर उसे अचानक किसी व्यक्ति के जोर से भागते हुए पैरों की आवाज सुनाई दी। तब मोटर साईकिल पर रूपयों के थैले की तरफ देखा तो वह रूपयों का थेला दिखाई नहीं दिया। इस पर मोटर साईकिल रोककर पीछे देखा, तो कोई अज्ञात व्यक्ति वही रूपयों वाला थैला लिये हुये भाग रहा था। उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नही लगा। इसकी सूचना तुरन्त थाने पर आकर दी। उसके थैले में 3 लाख रूपयों के अलावा उसका आधार कार्ड, और उसके बचत खाते का खाली चैक भी था। यह वारदात वहां रास्ते पर लगे आसपास के सीसी टीवी कैमरों में देखी जा सकती है। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।

इनका कहना है

छीन कर भागने वाली बात जानकारी में नहीं आई है। कब पैसे निकाले, किसने छीने, किस पर भागा, कौन थे- लड़की थी या लडका, बच्चा था या कोई और; परिवादी को खुद को पता नही कि कैसे पार हुआ? चोरी और लूट में अन्तर है, छीन कर भागने और ध्यान भटकाकर ले जाने में बडा अन्तर है।

-राजेंद्र सिंह कमांडो, थानाधिकारी, पुलिस थाना,लाडनूं। [the_ad id=”1853″][the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now