कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू हुई, भाजपा प्रचंड बहुमत से सता में आएगी- पूनिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

डीडवाना में हुआ भाजपा का विशाल किसान सम्मेलन

डीडवाना। यहां मिर्धा पार्क में आयोजित विशाला किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि कांग्रेस सरकार की राज्य में उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। किसानों और ग्रामीणों को धोखा देने वाली सरकार चलने वाली नहीं है। अपने घोषणपत्र में किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करने का वादा करके उसे पूरा नहीं करना किसानों के साथ खुला धोखा है। उन्होंने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भारी जीत के साथ वापस आएगी, क्योंकि राज्य की जनता ने अब अपना मन बना लिया है। कांग्रेस किसानों का ध्यान भटकाने की कोशिशों में लगी हुई है। केन्द्र की भाजपा सरकार की किसानों नीति का लाभ आज गांव में बैठे किसान को मिल रहा है। भाजपा कियान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित इस विशाल किसान सम्मेलन की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने अध्यक्षता की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया मुख्य अतिथि थे।

बाड़ाबंदी से ही नहीं उबर रहा गहलोत

विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल अपनी सरकार को बचाने के लिए कवायद करने में जूझ रही है। इसका अधिकांश समय तो बाड़ाबंदी मे ही पूरा हो रहा है। बचा हुआ जो समय है, उसे मंत्रियों एवं विधायकों को मनाने एवं दिल्ली मे आयोजित रैलियों मे भाग लेने में पूरा कर रहे हैं। अपने वादों को पूरा करने या जनता के लिए काम करने की इन्हें कोई फिक्र ही नहीं है। राजसमद से सांसद व भाजपा की प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी ने अपने सम्बोधन में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने और पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की अपील की और कहा कि आगामी जीत हमारी ही होगी। सीकर से सांसद स्वामी सुमेधानन्द ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी है कि वे केन्द्र की मोदी सरकार के कामों, योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। सभी नागरिकों को इनसे अवगत करवाया जाना आवश्यक है। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवा ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए हमारा संघर्ष सदैव जारी रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष माधुराम चौधरी, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि, भाजपा के नागौर प्रभारी वासुदेव चावला, भाजपा के नागौर शहर जिलाध्यक्ष मोहनाराम चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पना चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. रजनी गावडीया, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र कुमावत, जिला प्रमुख भागीरथराम लोरा, विधायक रूपाराम मुरावतिया, पूर्व विधायक विजयसिंह चैधरी, पूर्व विधायक अजयसिंह किलक, मानसिंह किनसरिया, झुंझुनू सांसद नरेंद्र खीचड, चूरु सांसद राहुल कस्वां, सीकर की जिलाध्यक्ष इंदिरा चैधरी, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, भाजपा के अजा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोर्चा बीएल भाटी, पूर्व विधायक श्रीराम आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर लाडनूं व डीडवाना के अनेक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन में महिलाओं की तादाद भी बहुत थी।

लाडनूं से पहुंचे ये कार्यकर्ता

इस विशाल किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाडनूं से भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नाथूराम कालेरा, विधानसभा संयोजक उमेश पीपावत, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीश पारीक, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवाराम पटेल, शहर मंडल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, युवा मोर्चा अश्यक्ष चेतन भोजक, लोकेन्द्र सिंह नरुका, पार्षद लूणकरण सोनी, ओमसिंह मोहिल, हरजी सैनिक, शांतिलाल वर्मा, सुरेश खींची, मुरली मनोहर जांगिड़ आदि पहुंचे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश भर के सम्पूर्ण समाज में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के लिए मारवाड़ी समाज ने कसी कमर, अखिल भारतवर्षीय मारवाडी सम्मेलन द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला ‘मंथन’ की सामाजिक जागरण हेतु राष्ट्रीय चिन्तन’ बैठक का आयोजन, 11 प्रस्ताव किए पारित

नशाखोरी को सरकारी अधिकारियों का बढ़ावा, मिलीभगत से मिल जाता है चढावा, अब कौन बोलेगा इन पर धावा, लाडनूं के जोधां का बास में शराब के अवैध विक्रय पर किसी का कोई अंकुश नहीं, शरीफ लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं आधी रात को शराबी

शहर चुनें

Follow Us Now