जलझूलनी एकादशी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, विभिन्न मंदिरों से निकाली गई ठाकुरजी की रेवाड़ियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जलझूलनी एकादशी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, विभिन्न मंदिरों से निकाली गई ठाकुरजी की रेवाड़ियां

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। जलझूलनी एकादशी पर्व पर शहर के विभिन्न मंदिरों से ठाकुरजी की रेवाड़ियां निकाली गई। इनमें कृष्ण भगवान की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ लाखोलाव तालाब में स्नान करवाकर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान महिलाओं ने एकादशमी का व्रत रखा। भगवान ठाकुरजी के फल, फूल मिठाई का प्रसाद चढा़या गया और अमन-चैन की प्रार्थना की।
यहां से निकली रेवाडिय़ों में कस्बे के बालकृष्ण मंदिर, बंशीवाला मंदिर, गिरीराज मंदिर, वैकटेश मंदिर, हनुमान मंदिर, चारभुजा मंदिर सहित कई मंदिरों से भगवान की रेवाड़ी शामिल थी। श्रद्धालुओं ने पालकियों के नीचे से निकलने की रस्म निभाई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश भर के सम्पूर्ण समाज में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के लिए मारवाड़ी समाज ने कसी कमर, अखिल भारतवर्षीय मारवाडी सम्मेलन द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला ‘मंथन’ की सामाजिक जागरण हेतु राष्ट्रीय चिन्तन’ बैठक का आयोजन, 11 प्रस्ताव किए पारित

नशाखोरी को सरकारी अधिकारियों का बढ़ावा, मिलीभगत से मिल जाता है चढावा, अब कौन बोलेगा इन पर धावा, लाडनूं के जोधां का बास में शराब के अवैध विक्रय पर किसी का कोई अंकुश नहीं, शरीफ लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं आधी रात को शराबी

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

शहर चुनें

Follow Us Now